Healthy Drinks to Fight Joint Pain in Winters: सर्दियों में कई लोगों को जोड़ों का दर्द परेशान करता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिन लोगों को अर्थराइटिस होता है, उन्हें ठंड के दिनों में घुटने का दर्द तकलीफ देता है। सर्दियों में ठंडी हवा के कारण मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द होता है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर है, उन्हें दर्द का ज्यादा एहसास होता है। सर्दियों में ज्वॉइंट पेन के अलावा सूजन भी रहती है और व्यक्ति को चलने में तकलीफ होती है। ऐसी स्थिति में अगर दवाओं से काम न बनें, तो आप हेल्दी डाइट का सेवन करें। कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने से जोड़ों के दर्द को कम किया जा सकता है। ऐसी 5 हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से आगे बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
1. जोड़ों के दर्द के लिए हल्दी का दूध पिएं- Turmeric Tea For Joint Pain
जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी में करक्यूमिन होता है। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से सूजन और दर्द से राहत मिलती है। हल्दी का दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध को गर्म करके उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाकर पी लें।
2. जोड़ों के दर्द के लिए अदरक की चाय पिएं- Ginger Tea For Joint Pain
ज्वॉइंट पेन को कम करने के लिए अदरक की चाय पिएं। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। गर्म पानी में अदरक डालकर पीने से दर्द और सूजन से राहत मिलती है। आप चाहें, तो अदरक के सूप का सेवन भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- जोड़ों की सूजन कम करने के लिए पिएं एक्सपर्ट की बताई ये सुपरड्रिंक, सूजन से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
3. जोड़ों के दर्द के लिए गुनगुना पानी और नींबू का रस पिएं- Lemon Water For Joint Pain
सर्दियों में होने वाले ज्वॉइंट पेन को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पिएं। नींबू के पानी में विटामिन-सी होता है। जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए नींबू पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
4. जोड़ों के दर्द के लिए ग्रीन टी पिएं- Green Tea For Joint Pain
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ग्रीन टी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ग्रीन टी के अलावा अजवाइन टी या इलायची टी का सेवन भी कर सकते हैं।
5. जोड़ों के दर्द के लिए चेरी जूस पिएं- Cherry Juice For Joint Pain
चेरी जूस का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती है। जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए सुबह नाश्ते में चेरी जूस का एक गिलास पी सकते हैं। चेरी जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दर्द को कम करते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।