जोड़ों में दर्द या फिर सूजन आना सर्दियों में आम समस्या मानी जाती है। दरअसल, सर्दियों में तापमान कम होने के कारण मांसपेशियां और टेंडन पर प्रभाव पड़ सकता है। जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन आ सकती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के घरेलू तरीके अपनाते हैं। अगर आपको भी यह समस्या रहती है तो ऐसे में डाइटीशियन मनप्रीत की बताई गई कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्रम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने जोड़ों की सूजन दूर करने के लिए एक सुपरड्रिंक की रेसिपी शेयर की है। आइये जानते हैं।
कैसे बनाएं सुपरड्रिंक?
- जोड़ों की सूजन दूर करने के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी कैल्शियम रिच ड्रिंक रागी माल्ट की रेसिपी शेयर की है।
- इसके लिए आपको आधा कप रागी का आटा लेना है।
- इसके साथ ही काली मिर्च, अदरक का पाउडर और एक चम्मच हल्दी लें।
- अब आपको एक कप पानी में इस आटे को मिलाना है। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब आपको इसे गैस पर चढ़ाना है और सभी सामाग्रियों को इस एकसाथ मिलाएं।
- अब इसे ठंडा होने के लिए किसी बर्तन में रख दें और इसे पी लें।
View this post on Instagram
घुटनों में सूजन आने के कारण
- घुटनों में सूजन आने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- घुटनों में सूजन आने के पीछे इंजरी या फिर हड्डियां टूटना भी एक कारण माना जाता है।
- पुरानी किसी चोट लगने या फिर अर्थराइटिस होने को भी इसका आम कारण माना जाता है।
- ज्वॉइंट फ्लूड में कमी आना भी घुटनों में सूजन की समस्या पैदा कर सकती है।
- ऑस्टियोअर्थराइटिस होने या फिर कई बार उम्र बढ़ने पर भी यह समस्या होती है।
घुटनों की सूजन दूर करने के तरीके
- घुटनों में होने वाली सूजन से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।
- इसके लिए हेल्दी चीजों का सेवन करें। ऐसे में जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।
- घुटनों की सूजन से बचने के लिए आपको ज्यादा भारी सामान उठाने या फिर अधिक काम करने से बचना चाहिए।
- इसके लिए आप बर्फ के पानी से सिकाई कर सकते हैं।
- सूजन कम करने के लिए आप हल्की एक्सरसाइज करने के साथ जोड़ों की मसाज भी कर सकते हैं।