Expert

जोड़ों में ग्रीस बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड्स, कट-कट की आवाज और दर्द से मिलेगा आराम

Superfoods For Joint Pain And Swelling In Hindi: जोड़ों में दर्द होना और उनमें से कट-कट की आवाज आना एक सामान्य समस्या है। कई बार बढ़ती उम्र लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस लेख में जानते हैं कि जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
जोड़ों में ग्रीस बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड्स, कट-कट की आवाज और दर्द से मिलेगा आराम

Superfoods For Joint Pain And Swelling In Hindi: बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों की वजह से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। समय के साथ लोगों के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में जोड़ों में ग्रीस खत्म होना, जोड़ों में दर्द और सूजन एक आम समस्या मानी जाती है। दरअसल, जब आप जोड़ों का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते हैं या डाइट में बोन हेल्थ के लिए आवश्यक विटामिन जैसे कैल्शियम और विटामिन सी का सेवन नहीं करते हैं तो ऐसे में जोड़ों से जुड़ी समस्या होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर और एक्सपर्ट डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैंं। इस लेख में एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक का डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि जोड़ों में दर्द और सूजन को दूर करने के लिए किन चीजों को सेवन (Best foods for joint pain) करना चाहिए? 

जोड़ों में दर्द और सूजन होने पर डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स - Superfoods To Include In Diet During Joint Pain And Swelling In Hindi 

अलसी के बीज

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो जोड़ो की चिकनाई को बनाए रखने में सहायक होते हैं। यह जोड़ों को लचीला बनाते हैं और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। आप अलसी के पाउडर को दही या स्मूदी में मिलाकर खाएं।

Foods-for-joint-pain-and-swelling-i

जामुन व अन्य फल

चेरी और जामुन व अन्य फल में एंथोसाइनिन्स नामक यौगिक होता है, जो सूजन को कम करता है। यह गठिया के दर्द में भी राहत देता है। ताजे या सूखे जामुन का सेवन करें।

एवोकाडो

एवोकाडो हेल्दी फैट और विटामिन E से भरपूर होता है, जो जोड़ो की चिकनाई बढ़ाने में मदद करता है। इसे लेने से चलने-फिरने में होने वाला दर्द कम होता है। आप एवोकाडो की स्मूदी, सैंडविच या सलाद डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। यह जोड़ो में सूजन को कम करने और दर्द को राहत देने में मदद करता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। आप हल्दी को दूध में मिलाकर ले सकते हैं। 

दही और छाछ

दही और छाछ में कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ो को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही, इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। रोजाना दोपहर के खाने के साथ आप छाछ का सेवन कर सकते है। 

इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, चोट लगने का जोखिम भी होगा कम

Superfoods For Joint Pain And Swelling In Hindi: इसके अलावा, आप सब्जी में लहसुन का सेवन भी कर सकते हैं। लहसुन में सल्फर कंपाउंड होता है, जो सूजन और जोड़ो के दर्द को कम करता है। सुबह खाली पेट लहसुन की एक या दो कली का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा दिखने लगेगा। ऊपर बताए सुपर फूड्स को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि आपको किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करें। 

Read Next

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए पिएं गुड़हल की चाय, मिलेंगे जबदस्त फायदे

Disclaimer