Hibiscus Tea Benefits For Menstrual Pain In Hindi: महिलाओं की शरीर प्रकृति पुरुषों से काफी अलग होती है। महिलाओं को हर माह पीरियड्स की एक निश्चित साइकिल से गुजरना पड़ता है। कुछ महिलाओं को पीरियड सामान्य होते हैं। लेकिन, कुछ सालों से जीवनशैली में बदलाव की वजह से अधिकतर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स में पेट में ऐंठन (Periods Cramping) और दर्द होना बेहद आम बात है। इस दर्द को दूर करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय उपलब्ध हैं। इस लेख में एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि गुड़हल की चाय पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द व असहजता को कैसे कम (Hibiscus Tea Benefits For Menstrual Pain) किया जा सकता है।
पीरियड्स के दर्द के लिए फायदेमंद है गुड़हल की चाय - Hibiscus Tea Benefits For Menstrual Pain In Hindi
हार्मोनल संतुलन बनाए रखे - Maintain Hormonal imbalance
गुड़हल की चाय हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करने में मददगार है, जो मासिक धर्म के दौरान मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन, और थकान जैसी समस्याओं को कम करता है।
पीरियड्स के दर्द में राहत - Reduce Periods Pain
पीरियड्स के दौरान ऐंठन और दर्द आम समस्याएं हैं। गुड़हल की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजनरोधी) और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देने और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह चाय ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करती है, जिससे दर्द में राहत मिलती है।
अत्यधिक ब्लीडिंग को रोकने में मददगार - Reduce Bleeding During Periods
कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव यानी ब्लीडिंग की समस्या होती है। ऐसे में गुड़हल की चाय में मौजूद फ्लेवोनोइड्स ब्लड सर्कुलेश को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। यह चाय ब्लड सर्कुलेशन को भी सामान्य बनाए रखने में मदद करती है।
स्ट्रेस और तनाव को कम करना - Reduce Stress And Depression
पीरियड्स के दौरान तनाव और चिंता आम बात है। गुड़हल की चाय एक प्राकृतिक रूप से बॉडी को आराम पहुंचाती है। इसे पीने से मस्तिष्क को शांति मिलती है और तनाव कम होता है।
पाचन में सुधार - Boost Digestive System
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हिबिस्कस चाय पाचन तंत्र को मजबूत करती है और इन समस्याओं को कम करती है।
गुड़हल की चाय बनाने का तरीका - How To Make Hibiscus Tea For Period Pain In Hindi
- करीब दो कप पानी को उबालें।
- उसमें 1-2 चम्मच सूखे गुड़हल के फूल डालें।
- अब धीमी आंच पर पानी को आधा होने तक उबालें।
- पानी का रंग हल्का गुलाबी हो जाएगा। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- चाय को छानकर उसमें स्वादानुसार शहद या नींबू मिलाएं।
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स में क्याें होता है जांघों और पेल्विक एरिया में दर्द? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
Hibiscus Tea Benefits For Menstrual Pain In Hindi: गुड़हल की चाय पीरियड्स के दर्द को कम करने और महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक बेहतरीन हर्बल उपाय है। इसके नियमित सेवन से न केवल पीरियड्स की समस्याओं में राहत मिलती है, बल्कि यह शरीर को भी कई अन्य फायदे प्रदान करती है। यह प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप अपने पीरियड्स के दिनों को अधिक सहज और आरामदायक बना सकती हैं।