महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई बार पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है, जो कि कुछ महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले ही होने लगता है। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए अक्सर महिलाएं दवाओं का सहारा लेती हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं और कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। पीरियड्स में दर्द होना एक आम बात है लेकिन अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है और आपको चलने-फिरने में भी तकलीफ होती है तो इन लक्षणों को बिना इग्नोर किए आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। वहीं अगर आपको पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स का दर्द रहता है तो इसके लिए आप नेचुरल उपाय आजमा सकती हैं। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) कुछ नेचुरल उपाय बता रही हैं, जिन्हें आजमाने से आपको पीरियड के दर्द से राहत मिल सकती है।
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के नेचुरल उपाय - Natural Remedies For Painful Period Cramps In Hindi
1. बोरॉन डाइट - Boron Rich Diet
एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर को बोरॉन मिल सके। बोरॉन शरीर के लिए एक जरूरी खनिज है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और पीरियड्स क्रैम्प्स के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप डाइट में मूंगफली, चना, किशमिश, एवोकाडो और केले शामिल कर सकती हैं। इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा नें पोषक तत्व होते हैं, जिनसे शरीर को पोषण मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्मी का मौसम पीरियड्स को प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें
2. कैमोमाइल चाय - Chamomile Tea
कैमोमाइल चाय में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करने में मदद करते हैं। कैमोमाइल चाय पेशाब में ग्लाइसिन के लेवल को बढ़ाती है, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, कैमोमाइल चाय आपको शांति और सुकून देने में भी सहायक होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे पीने के बाद मन शांत होता है और तनाव जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाती हैं किचन में मौजूद ये 4 चीजें, जानें सेवन का तरीका
3. अदरक की चाय - Ginger Tea
पोषक तत्वों से भरपूर अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता है उन्हें इस दौरान अदरक की चाय जरूर पीनी चाहिए। कई बार महिलाओं को पीरियड्स के दौरान जी मिचलाना, मॉर्निंग सिकनेस और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि ब्लोटिंग, एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इस तरह की समस्याओं में भी अदरक की चाय कारगर साबित हो सकती है। इसके साथ ही अदरक की चाय सिरदर्द को भी कम करने में मदद कर सकती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अदरक की चाय सीमित मात्रा में ही पिएं।
4. सौंफ - Fennel seeds
पोषक तत्वों से भरपूर सौंफ पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं और पेट की समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। सौंफ का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। पीरियड्स के दौरान आप सौंफ की चाय पी सकती हैं या दिन में 2 से 3 बार आधा चम्मच सौंफ का चबाकर सेवन कर सकती हैं।
5. एक्सरसाइज - Exercise
पीरियड्स के दौरान महिलाएं योग करें, इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप रोजाना कुछ देर वॉक भी कर सकती हैं, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा, जिससे आपको आराम मिलेगा।
All Images Credit- Freepik