महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द नहीं होता है वहीं कुछ महिलाओं के लिए ये दिन दर्द भरे होते हैं। आजकल महिलाएं पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए पेन किलर का सहारा लेती हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से 1 या 2 दिन पहले से ही पेट के निचले हिस्से में दर्द शुरू हो जाता है और पीरियड्स होने के बाद यह दर्द असहनीय हो जाता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप घर में इंफ्यूज्ड वॉटर तैयार कर सकती हैं, जिसे पीने से आपको पीरियड्स के दौरान होना वाला दर्द कम हो सकता है। इस लेख में दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) पीरियड पेन कम करने के लिए इंफ्यूज्ड वॉटर बनाने की रेसिपी और फायदे बता रही हैं।
पीरियड में दर्द हो तो क्या पीना चाहिए? - Infused Water To Get Instant Relief From Period Pain
इंफ्यूज्ड वॉटर बनाने के लिए आपको 2 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच नींबू का रस, 5 से 6 पुदीने के पत्ते, 1 संतरा और 2 गिलास पानी चाहिए होगा। सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें और फिर इसमें पानी डालें। जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें सौंफ डालकर 2 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद पानी को ठंडा करें और फिर एक बोतल में निकालकर भर लें। अब इस बोतल में ताजे पुदीने के पत्तों को तोड़कर डालें और नींबू का रस मिलाएं। आखिर में संतरे को छीलकर इसके टुकड़ों को छोटा-छोटा काटकर पानी की बोतल में मिलाएं और 2 घंटे के लिए रख दें। 2 घंटे के बाद इस पानी को आप धीरे-धीरे पिएं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में करें शहद के साथ काली मिर्च का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
टॉप स्टोरीज़
इंफ्यूज्ड वॉटर पीने के फायदे - Health Benefits Of Infused Water
1. सौंफ में पाए जाने वाले पोषक तत्व दर्द के साथ अनियमित पीरियड्स की समस्या को कम कर सकते हैं। इस इंफ्यूज्ड वॉटर को पीने से पीरियड्स यानी मासिक धर्म से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें, खुलकर होंगे पीरियड्स
2. सौंफ हार्मोंस को बैलेंस करने में सहायक है और पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और पेट दर्द से छुटकारा दिला सकती है।
3. नींबू में विटामिन C के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दर्द को कम करने के साथ तनाव को भी कम करने में सहायक हैं।
4. इस इंफ्यूज्ड वॉटर से शरीर को एनर्जी मिलती है और कमजोरी का एहसास कम होता है।
5. इस पानी को पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे पेट से जु़ड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।
6. इंफ्यूज्ड वॉटर में इस्तेमाल हुआ संतरा शरीर को हाइड्रेट करता है, जिससे ताजगी का एहसास होता है।
इस नेचुरल इंफ्यूज्ड वॉटर का सेवन करके महिलाएं पीरियड्स के दर्द को कम कर सकती हैं। लेकिन अगर आपकी समस्या बढ़ चुकी है तो डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik