What To Mixed With Milk To Increase Blood Flow During Periods: महिलाओं को पीरियड्स होने पर कई तरह की समस्याएं होती हैं जैसे पेट दर्द, थकान, मांसपेशियों में दर्द, शरीर में ऐंठन और कम ब्लड फ्लो की परेशानी आदि। कम ब्लड फ्लो होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे वजन में उतार-चढ़ाव, असंतुलित हार्मोन, थॉयराइड, तनाव और उचित आहार न लेना। अक्सर महिलाएं इन समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करती हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ इनके सेवन से इनकी आदत भी हो जाती हैं। महिलाओं के शरीर को पीरियड्स के समय अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है, जो पीरियड्स के लक्षणों को कम करने के साथ शरीर को ताकत भी दें। ऐसे में महिलाओं को पीरियड्स के समय दूध में कई चीजें मिलाकर पीनी चाहिए, जो ब्लड फ्लो को ठीक करने के साथ पेट दर्द और शरीर की ऐंठन से राहत देता हैं। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शिय पाया जाता है, जो हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से कि पीरियड्स में ब्लड फ्लो को ठीक करने के लिए दूध में क्या मिलाकर पीना चाहिए।
1. दालचीनी
पीरियड्स में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए दालचीनी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। दालचीनी में एंटी-इंफ्लामेंट्री और एंटीवायरल गुण पाया जाता है, जो शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ महिलाओं के पीरियड्स में फायदेमंद हो सकता हैं। दालचीनी बॉडी में गर्माहट को बढ़ाती है। ऐसे में 1 कप दूध में 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर को डालकर मिक्स करें। रात को सोने से पहले इस दूध को पीने से नींद अच्छी आती है और शरीर के दर्द से राहत मिलती हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. गुड़
महिलाओं को पीरियड्स के समय दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए। दूध में गुड़ डालकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ पीरियड्स में ब्लड फ्लो से भी राहत मिलती है। गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी। गुड़ में मौजूद मैग्नीशियम और सेलेनियम पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार प्रेग्नेंसी में डेयरी प्रोडक्ट लेने से होते हैं ये फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें
3. हल्दी
पीरियड्स में ब्लड फ्लो को बढ़ाने के लिए महिलाओं को दूध में हल्दी मिलाकर पी सकती है। हल्दी वाला दूध शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ब्लड फ्लो को ठीक करता है। 1 कप दूध में 1/4 चम्मच हल्दी को डालकर उबाल लें। अब गुनगुना होने पर इस दूध को पिएं। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स में होने वाली ऐंठन को दूर करने के साथ ब्लड फ्लो को ठीक करते हैं।
4. अदरक
पीरियड्स में ब्लड फ्लो को ठीक करने के लिए दूध में अदरक को मिलाकर पीया जा सकता है। पीरियड्स में अदरक के सेवन से पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत मिलने के साथ ब्लड फ्लो भी ठीक होता हैं। अदरक में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखता हैं। 1 कप दूध को गर्म होने के लिए रखें। उसके 1 इंच कद्दूकस करके अदरक को डालें और इस दूध को उबालें। अब छानकर इस दूध में शहद मिलाकर पिएं।
पीरियड्स में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए दूध में इन चीजों को मिलाकर पीया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। साथ ही इस बात का विशेष ख्याल रखें कि इन चीजों का सेवन कम मात्रा में ही करें।
All Image Credit- Freepik