Home Remedies To Increase Immunity: स्वस्थ शरीर के लिए इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत आवश्यक होता है। इम्यूनिटी मजबूत होने से बीमारियों से शरीर की रक्षा होती है और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। कई लोग इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कई तरह की दवाइयों के सेवन के साथ पाउडर आदि खाना भी शुरू कर देते हैं। ये चीजें ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में में भी मदद करेंगे। शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने से सर्दी- खांसी, जुकाम और एलर्जी की परेशानियां कम होती हैं। संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी।
अदरक
अदरक की मदद से शरीर की इम्यूनिटी को आसानी से मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच कूटा हुआ अदरक और 1 कप पानी को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। उसमें कूटी हुई अदरक को कुछ देर के लिए उबलने दें। अब इस पानी को छानकर गुनगुना होने पर पिएं। हफ्ते में 1 बार ऐसा किया जा सकता है। ऐसा करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों में भी आराम मिलेगा।
लहसुन
लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से भी इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए लहसुन को कूटकर पेस्ट बना लें। इसमें शहद मिला लें। इस पेस्ट को सुबह या शाम लें। ऐसा करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होगी।
ग्रीन टी
ग्रीन टी की मदद से भी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए ग्रीन टी बनाकर पिएं। इसके लिए टी बैग का इस्तेमाल करें। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- फंगल इंफेक्शन के बाद स्किन हो गई ड्राई? करें इन 5 घरेलू उपायों का इस्तेमाल
सेब का सिरका
सेब का सिरका शरीर की कई बीमारियों को आसानी से दूर करता हैं। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होत है। इसका सेवन करने के लिए 1 से 2 ढक्कन सिरका कटोरी में डालें। अब इसमें 2 लहसुन को 1 से 2 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। इसके बाद इस लहसुन को खाएं। इस तरह से लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर को गर्माहट भी मिलेगी।
कीवी
कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसको खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव होता हैं। कीवी को धो कर छील कर खाएं। ये पाचन तंत्र को मजबूत करके स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।
इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version