Doctor Verified

पैरों में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द और सूजन से भी मिलेगी राहत

पैरों में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए आप इन एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। जानें, इन्हें करने का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
पैरों में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द और सूजन से भी मिलेगी राहत


Exercises to Increase Blood Flow in Legs: हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी-न-कभी पैरों में दर्द या सूजन की समस्या से परेशान होना पड़ता है। कुछ मामलों में पैरों में दर्द की समस्या, किसी बीमारी की वजह से हो सकता है। इसके अलावा, कुछ मामलों में स्लिप डिस्क या साइटिका की वजह से भी पैरों में दर्द हो सकता है। थकान, कमजोरी और शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन भी पैरों में दर्द का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपको पैरों में दर्द हो रहा है, तो नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करने से पैरों में रक्त प्रवाह तेज होता है और दर्द में आराम मिलता है। आइए, Yobics Workout की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. कविता नालवा से जानते हैं-

पैरों में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज- Exercises to Increase Blood Flow in Legs in Hindi

1. डाउनवर्ड डॉग एक्सरसाइज

पैरों में दर्द या सूजन की समस्या रहती है, तो आप ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए डाउनवर्ड डॉग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर खड़े हो जाएं। अब कमर से झुकते हुए हाथ से पैरों की उंगलियों को पकड़ें। इस स्थिति में 30 सेकेंड तक रुकें और फिर कमर को सीधा रखें। आप 5-10 बार ऐसा करें और फिर दोहराएं। नियमित रूप से डाउनवर्ड डॉग एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है।  

इसे भी पढ़ें- ज्यादा चलने के कारण पैरों में हो रहा है दर्द? राहत के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

2. लेग एक्सटेंशन

पैरों में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए आप लेग एक्सटेंशन एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप लेट जाएं और पैरों को फैलाएं। अब दाएं पैर को मोड़ें और सीधा करें। फिर बाएं पैर को मोड़ें और सीधा करें। ऐसा आप दोनों पैरों से दोहराते रहें। आपको पैरों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के लिए लेग एक्सटेंशन एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों के दर्द और सूजन में भी आराम मिलेगा। 

squats

3. स्क्वाट्स एक्सरसाइज

स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से पैरों के दर्द और सूजन में आराम मिल सकता है। इस एक्सरसाइज को आप घर पर आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप फर्श पर खड़े हो जाएं। अब दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें। अब आपको ऐसा महसूस होगा जैसा कि आप कुर्सी पर बैठे हो। फिर खड़ें हो जाएं और इसे बार-बार दोहराएं। आप इस एक्सरसाइज को 8-10 बार कर सकते हैं।

4. लंजेस एक्सरसाइज

लंजेस एक्सरसाइज करने से पैरों के दर्द और सूजन में आराम मिल सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले पैरों को थोड़ा अलग करके खड़े हो जाएं। अब अपने एक पैर को थोड़ा आगे करें और फिर घुटने से मोड़ लें। इसके बाद पैर को सीधा करें और दूसरे पैर से इस एक्सरसाइज को दोहराएं। इस तरीके से आप लंजेस एक्सरसाइज को 8-10 बार दोहरा सकते हैं। इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और कई समस्याएं भी दूर होंगी।

इसे भी पढ़ें- शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

5. साइकिलिंग

साइकिलिंग करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप फिट रहने के लिए नियमित रूप से साइकिलिंग कर सकते हैं। नियमित साइकिल चलाने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, पैरों में ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है। साइकिलिंग करने से पैरों के दर्द और सूजन में भी आराम मिलता है।

Read Next

बुजुर्ग लोग जरूर ट्राई करें एक्ट्रेस भाग्यश्री के बताए ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा

Disclaimer