Yoga to get Tonned Legs in Hindi: सुडौल और टोड शरीर की चाह हर किसी को होती है। पेट और कमर को टोड बनाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन कई बार पैरों को टोन नहीं कर पाते हैं। कुछ लोगों को शरीर तो पतला होता है, लेकिन जांघें और पैर कई बार मोटे होते हैं। क्या आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढें। इस लेख के माध्यम से हम आपको पैरों को सुडौल और टोन बनाने के लिए एक जबरदस्त आसन के बारे में बताएंगे। इसके लिए आप नियमित तौर पर सेतुबंधासन का अभ्यास कर सकते हैं। आइये योग एक्सपर्ट साक्षी दुबे से जानते हैं इसके बारे में।
सेतुंधासन से बनाएं पैरों को टोन
एक्सपर्ट के मुताबिक पैरों को टोन बनाने के लिए आप सेतुबंधासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह आसन न केवल पैरों को टोन बनाने में मदद करता है, बल्कि आपकी कमर को भी सही शेप देने में लाभकारी होता है। इस आसन को करने से जांघों और पैरों में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है, जिससे पैरो को सही आकार मिलता है। नियमित तौर पर इसका अभ्यास करने से आप कुछ ही दिनों में पैरों को टोन बना सकते हैं।
View this post on Instagram
सेतुबंधासन करने का तरीका
- सेतुबंधासन करने के लिए आपको मैट बिछाकर सीधा लेट जाना है।
- अब दोनों घुटनों को उपर की ओर उठाएं पंजों को सीधा रखें।
- इसके बाद आपको हाथों से पैरों के पंजों को पकड़ना है और गर्दन के नीचे के हिस्से को उपर की ओर लेकर जाना है।
- शरीर को उपर की ओर ले जाकर नीचे लाएं।
- उपर की ओर जाते समय आपको सांस लेनी और नीचे आते हुए सांस छोड़नी है।
- इस अभ्यास को करने के दौरान कम से कम इसके 30 सेट्स लगाएं।
सेतुबंधासन करने के फायदे
- सेतुबंधासन करने से कमर दर्द और जकड़न कम होती है।
- इस आसन को करने से पोश्चर में सुधार होने के साथ ही शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
- सेतुबंधासन करने से शारीरिक स्ट्रेंथ और स्टैमिना बढ़ता है।
- वजन घटाने के लिए भी आप सेतुबंधासन का अभ्यास कर सकते हैं।
- अगर आप आपके घुटनों की सर्जरी हुई है या स्पाइन से जुड़ी कोई समस्या है तो इस आसन को करने से बचें।