Expert

ब्रेस्ट फैट कम करने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

ब्रेस्ट फैट घटाने के लिए योग करना फायदेमंद हो सकते हैं। जानें इसके लिए कौन-से योग करने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट फैट कम करने के लिए रोज करें ये 5 योगासन


Yoga To Reduce Breast Fat: कई महिलाओं का ब्रेस्ट साइज उनके बॉडी वेट के मुताबिक ज्यादा होता है। ऐसे में कोई भी ड्रेस खरीदते वक्त उन्हें ब्रेस्ट साइज ध्यान में रखना होता है। दरअसल, यह ब्रेस्ट पर जमा फैट होता है जिस कारण ब्रेस्ट साइज ज्यादा लगता है। लेकिन अगर रोज कुछ योग के अभ्यास किये जाएं, तो ब्रेस्ट फैट को कम करना आसान हो सकता है। योग करने से ब्रेस्ट फैट टोन होता है और ब्रेस्ट मसल्स भी मजबूत होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्रेस्ट फैट कम करने के लिए कौन-से योग करने चाहिए? इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने योगवशी योगा इंस्टीट्यूट से योगा एक्सपर्ट वैशाली सिंह से बात की। आइए लेख में जानें इन योगासन के बारे में।

01 (22)

ब्रेस्ट फैट घटाने के लिए कौन-से योग करने चाहिए? Yoga Poses To Reduce Breast Fat

भुजंगासन- Bhujangasana

ब्रेस्ट फैट कम करने के लिए आप भुजंगासन कर सकते हैं। यह योग ब्रेस्ट और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अभ्यास से ब्रेस्ट फैट टोन होता है। इससे पेट और ब्रेस्ट पर प्रेशर पड़ता है। यह योग करने से कमर की स्ट्रेंचिंग भी होती है।

उष्‍ट्रासन- Ustrasana

उष्‍ट्रासन करना शरीर के उपरी हिस्से के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे लटकी हुई ब्रेस्ट शेप में आती है और फैट कम होता है। यह योग फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसके अभ्यास से पाचन संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं और वेट लॉस में मदद मिलती है। यह योग इर्रेगुलर पीरियड्स को भी ठीक करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार नई मां को जरूर पीनी चाहिए ये 5 हर्बल चाय, ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मिलेगी मदद

सेतुबंधासन- Setu Bandhasana

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए यह योग बहुत असरदार होता है। इसके अभ्यास से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इसके अभ्यास से ब्रेस्ट पर मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम होने लगता है। सेतुबंधासन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियों को फायदा होता है और पाचन तंत्र में सुधार होता है। ब्रेस्ट को शेप में लाने से रोज 10 मिनट इसका अभ्यास करना फायदेमंद होते हैं।

धनुरासन- Dhanurasana

धनुरासन का अभ्यास करने से शरीर के ऊपरी हिस्से को फायदा होता है। इसके अभ्यास से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह योग ब्रेस्ट की मांसपेशियों और फेफड़ों दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अभ्यास से हार्मोन्स को संतुलन करने और शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई ब्रेस्टफीड करवाने से वजन कम होता है? जानें एक्सपर्ट से

चक्रासन- Chakrasana

ब्रेस्ट फैट कम करने के लिए चक्रासन एक बेहतरीन योग है। इससे चेस्ट और बैक मसल्स को मजबूती मिलती है। इसके अभ्यास से मसल्स टोन होती है और ओवरऑल बॉडी फैट कम होता है। इसके अभ्यास से शरीर के उपरी हिस्से से फैट कम होता है। बेहतर रिजल्ट के लिए इस योग का अभ्यास रोज करें।

इस तरह से आप घर पर ही योग करके ब्रेस्ट फैट कम कर सकते हैं। अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है या अपर बॉडी में कोई चोट लगी है, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह पर ही ये योगासन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए करें ये 5 योगासन, झड़ते बालों की समस्या में मिलेगा आराम

Disclaimer