मोटापा एक गंभीर समस्या है, जो कई बीमारियों का कारण बनती है। मोटापा केवल पेट पर ही हो यह जरूरी नहीं होता है। शरीर के किसी भी हिस्से पर फैट या फिर चर्बी का जमाव हो सकता है। कई बार यह चर्बी जांघों पर जमा हो जाती है, जिसे घटा पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आप एक्सरसाइज या फिर योग का सहारा ले सकते हैं। कुछ मूव्स या फिर एक्सरसाइज करने से आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है। आइये योग एक्सपर्ट साक्षी दुबे से जानते हैं जांघों का मोटापा कम करने वाली कुछ एक्सरसाइज।
क्रॉस लेग रेजिज
जांघों का मोटापा कम करने के लिए आप क्रॉस लेग रेजिज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपको से आपकी जांघों पर जमा एक्स्ट्रा फैट कम होता है। इसे एक्सरसाइज को करने से आपकी जांघों पर बल लगता है, जिससे प्रभावित हिस्से की मांसपेशियां एक्टिव होने के साथ ही फैट भी काफी कम होता है। इसे करने के लिए आपको दोनों पैरों को सीधा रखना है और एक के बाद एक पैर को उपर की ओर उठाना है।
View this post on Instagram
लेग रेजिस
लेग रेजिस एक्सरसाइज करने से न केवल आपकी जांघों का फैट घटता है, बल्कि जांघों की मांसपेशियों पर भी तनाव आता है, जिससे वह एक्टिव होती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। इसे करने से पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसके लिए आपको अपने दोनों हाथों को कमर के पास लाना है और दोनों पैरों को सीधा करके उपर उठाना है। इस अभ्यास को कम से कम 20 बार करें और इसके 3 सेट्स लगाएं।
इसे भी पढें - एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज करने से मिलते हैं शरीर को अनोखे फायदे, जानें तरीका
साइड लेग्स
अगर आप जांघों का वजन घटाना चाहते हैं तो इसके लिए आप साइड लेग्स एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए आपको पेट के बल सीधा लेट जाना है और अपने दोनों पैरों को घुमाना है। इसे करने से जांघों पर जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version