
Elephant Walk Exercise Benefits: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शरीर को फिट और लचीला बनाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम या एक्सरसाइज, योग आदि का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर हेल्दी और फिट रहता है और बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए एक ऐसा ही व्यायाम है 'एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज'। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज के बारे में।
एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज के फायदे- Elephant Wak Exercise Benefits in Hindi
एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज का अभ्यास करने से शरीर फिट, फुर्तीला और लचीला बनाता है। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने वाले लोगों को बीमारियों का खतरा भी कम रहता है।
एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज का अभ्यास करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. मानसिक स्थिति को सुधारे: एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज करने से आपका मन स्थिर और शांत होता है। यह आपके मानसिक स्थिति को सुधारने में मदद करता है और तनाव को कम करने में सहायक होता है।
2. शरीर की ताकत बढ़ाए: एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज करने से आपकी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ती है। यह आपके शरीर को लचीलापन प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या हार्ट के मरीजों के लिए रस्सी कूदना फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से
3. वजन कम करने में सहायक: एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज आपको वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। यह आपके शरीर के कई हिस्सों पर प्रभाव डालता है और तेजी से कैलोरीज जलाने में मदद करता है।
4. शरीर को बनाए लचीला: एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज आपके शरीर को लचीलापन देने में मदद करती है। इससे आपके मांसपेशियों को सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है और चोट और घावों के जोखिम को कम करती है।
कैसे करें एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज?
- एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मन को फोकस करें और सांस लें।
- इसके बाद शरीर को बैलेंस रखते हुए खड़े हों।
- इस एक्सरसाइज का अभ्यास करते समय सांस का विशेष ध्यान रखें।
- इसके बाद धीमी गति में पैरों पर फोकस करते हुए रहें।
- इसके बाद नीचे की तरफ झुक जाएं।
- हाथों को जमीन की तरफ रखते हुए धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं।
- चलते समय हैमस्ट्रिंग और पिंडलियों में पर स्ट्रेस दें।
इस एक्सरसाइज का अभ्यास शुरू करने पर आप 2 से 5 मिनट तक ऐसे चलें। धीरे-धीरे आप इसका समय बढ़ा सकते हैं। शुरुआत में एक्सपर्ट की देखरेख में ही इस एक्सरसाइज का अभ्यास करें। अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या हड्डियों से जुड़ी समस्या है, तो बिना एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लिए इसका अभ्यास करने से बचें।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version