Doctor Verified

क्या हार्ट के मरीजों के लिए रस्सी कूदना फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से

Is Jump Rope Exercise Good For Heart: जंप रोप या रस्सी कूद करने से हार्ट की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हार्ट के मरीजों के लिए रस्सी कूदना फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से

Is Jump Rope Exercise Good For Heart: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज का अभ्यास करना जरूरी है। एक्सरसाइज शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के साथ हार्ट को बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है। हार्ट के मरीजों को सावधानियों का ध्यान रखकर नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। रस्सी कूदना (Jump Rope) भी एक फायदेमंद एक्सरसाइज है। लेकिन सभी लोगों को इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने की सलाह नहीं दी जाती है। आइए इस लेख में जानते हैं क्या हार्ट के मरीजों के लिए रस्सी कूदना फायदेमंद होता है?

हार्ट रस्सी कूदना हार्ट के लिए फायदेमंद होता है?- Is Jump Rope Exercise Good For Heart in Hindi

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना बेहद महत्वपूर्ण है। लखनऊ स्थित कपूर हार्ट सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, "जंप रोप एक्सरसाइज एक सरल व्यायाम है जिसमें एक रोप को उछलते हुए शरीर को सक्रिय रखा जाता है। यह व्यायाम हमारे सांस लेने और बाहर निकालने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है और हार्ट की  क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा, जंप रोप करने से हमारे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और हमारे शरीर का संतुलन बना रहता है।

Is Jump Rope Exercise Good For Heart

इसे भी पढ़ें: हार्ट ब्लॉकेज और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए करें राज योग का अभ्यास, जानें तरीका

हार्ट के लिए जंप रोप एक्सरसाइज के फायदे

1. कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद: जंप रोप व्यायाम हार्ट के लिए बेहद उपयुक्त है। इस व्यायाम से हृदय की धड़कनें तेज होती हैं, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।

2. लिपिड प्रोफाइल सुधारने में मददगार: जंप रोप के नियमित अभ्यास से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है, जिससे हृदय रोग की संभावना कम होती है।

3. वजन कम करे: जंप रोप करने से कैलोरी खपत बढ़ती है, जिससे वजन कम होता है और अतिरिक्त चर्बी कम होती है। यह भी हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है।

इसे भी पढ़ें: क्या शरीर में खून की कमी से हार्ट की बीमारी हो सकती है? डॉक्टर से जानें इनमें कनेक्शन

4. तनाव को कम करे: जंप रोप करने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, जो हृदय के लिए फायदेमंद है।

5. स्ट्रेंथ बढ़ाए: जंप रोप करने से हमारे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और हमारी बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ती है, जिससे हृदय की क्षमता में सुधार होता है।

सावधानियां

  • जंप रोप करने से पहले हमेशा वार्मअप करें ताकि शरीर तैयार हो सके।
  • शुरुआत में धीरे-धीरे जंप रोप करें और अपने शरीर बैलेंस बनाए रखें।
  • किसी भी व्यायाम के पहले डॉक्टर से सलाह लें, विशेषकर अगर आपका कोई मेडिकल कंडीशन है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

वर्कआउट के दौरान पानी पीते रहना क्यों जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer