Doctor Verified

क्या शरीर में खून की कमी से हार्ट की बीमारी हो सकती है? डॉक्टर से जानें इनमें कनेक्शन

Can Iron Deficiency Cause Heart Problems: एनीमिया के कारण सांस लेने में तकलीफ, चलने-फिरने में दिक्कत और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शरीर में खून की कमी से हार्ट की बीमारी हो सकती है? डॉक्टर से जानें इनमें कनेक्शन


Can Iron Deficiency Cause Heart Problems: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी होने का खतरा रहता है। शरीर में खून की कमी के कारण दूसरी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शरीर में खून की कमी होने से हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को ठीक रखने के लिए आयरन की जरूरत होती है। शरीर में आयरन की कमी के कारण ही एनीमिया होती है। एनीमिया की समस्या में ब्लड में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। इस स्थिति में मरीज को अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में खून की कमी के कारण हार्ट डिजीज के कनेक्शन के बारे में।

क्या शरीर में खून की कमी से हार्ट की बीमारी हो सकती है?- Can Iron Deficiency Cause Heart Problems in Hindi

एनीमिया को शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी या खून की कमी के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या में शरीर के ऊतकों और अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं रहती हैं। पुरुषों में 13.0 ग्राम/डीएल और महिलाओं में 12.0 ग्राम/डीएल से कम हीमोग्लोबिन का स्तर एनीमिया माना जाता है। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, "एनीमिया होने पर शरीर में ब्लड के साथ ऑक्सीजन की ठीक से सप्लाई नहीं हो पाती है, इसकी वजह से हार्ट को भी नुकसान पहुंचते हैं। ऐसे में जो लोग पहले से हार्ट की बीमारी से पीड़ित हैं, उनमें कई तरह की गंभीर स्थिति का खतरा भी बढ़ जाता है।"

Can Iron Deficiency Cause Heart Problems

इसे भी पढ़ें: एनीमिया की जांच के लिए कौन सा टेस्ट होता है? जानें इसके बारे में

हार्ट से जुड़ी बीमारियों का एनीमिया से कोई सीधा कनेक्शन तो नहीं है, लेकिन लंबे समय से एनीमिया का शिकार होने के कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और फेलियर जैसी स्थितियों का खतरा रहता है। एनीमिया में हार्ट से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती है, इसकी वजह से परेशानियां पैदा होती हैं। एनीमिया के कारण भी मरीज को सांस लेने में तकलीफ, चलने-फिरने में दिक्कत और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं, जो हार्ट अटैक के लक्षणों से मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें: हार्ट से जुड़ी बीमारी की शुरुआत होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें बचाव

एनीमिया से बचाव के टिप्स- How To Prevent Iron Deficiency in Hindi

कुछ लोगों में एनीमिया की समस्या अस्थायी होती है और डाइट व लाइफस्टाइल से जुड़े बदलाव अपनाने से ठीक हो सकती है, तो कुछ लोगों में यह बीमारी लंबे समय तक बनी रहती है। सामान्य रूप से एनीमिया की जांच कंप्लीट ब्लड काउंट (CBC) के माध्यम से होती है, लेकिन जिन लोगों में एडवांस एनीमिया होता है, उन्हें कुछ और जांच कराने की सलाह दी जा सकती है।

एनीमिया या शरीर में खून की कमी से बचने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए। इस बीमारी में लापरवाही जानलेवा होती है। शरीर में खून की कमी पूरा करने के लिए आयरन की पर्याप्त मात्रा वाले फल, सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इस स्थिति में अनार, चुकंदर, गाजर और पालक आदि का सेवन करने से फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: freepik.com)

 

Read Next

हार्ट में सूजन के चेहरे पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें बचाव के टिप्स

Disclaimer