Doctor Verified

महिलाओं में आयरन की कमी पुरुषों से ज्यादा खतरनाक क्यों? जानें इसके पीछे की वजह

आयरन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल है और इसकी कमी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यहां जानिए, महिलाओं में आयरन की कमी पुरुषों से ज्यादा खतरनाक क्यों होती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में आयरन की कमी पुरुषों से ज्यादा खतरनाक क्यों? जानें इसके पीछे की वजह


आज के समय में महिलाओं में आयरन की कमी एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है। अक्सर लोग थकान, कमजोरी या फोकस करने में परेशानी को सामान्य मान लेते हैं, लेकिन यह संकेत हो सकते हैं कि शरीर में आयरन की कमी है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह समस्या ज्यादा गंभीर होती है, इसके पीछे मुख्य कारण पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और शारीरिक जरूरतें हैं। हर महीने पीरियड्स के दौरान महिलाओं का शरीर काफी खून खो देता है, जिससे आयरन की कमी हो जाती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में शिशु के विकास के लिए महिला को ज्यादा आयरन की जरूरत होती है, जो अगर पूरी न हो, तो एनीमिया जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस लेख में दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानिए, महिलाओं में आयरन की कमी पुरुषों से ज्यादा खतरनाक क्यों होती है?

महिलाओं में आयरन की कमी के अलग प्रभाव - How Iron Deficiency Affects Women Differently Than Men

डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन बताती हैं कि पुरुषों में आयरन की कमी आमतौर पर महिलाओं की तुलना में कम होती है। इसका कारण यह है कि पुरुष पीरियड्स जैसी स्थिति से गुजरते नहीं हैं और उनकी शारीरिक आयरन जरूरतें महिलाओं की तुलना में कम होती हैं। आयरन की कमी पुरुषों में अक्सर थकान, कमजोरी, चक्कर आना जैसी सामान्य समस्याओं के रूप में दिखती है, लेकिन गंभीर एनीमिया की संभावना महिलाओं की तुलना में कम होती है।

महिलाओं में आयरन की कमी के कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहला कारण है महावारी (Periods) है, इसके दौरान महिलाओं का शरीर हर महीने काफी खून खो देता है, जिससे आयरन की मात्रा भी कम हो जाती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान शिशु के विकास के लिए महिला के शरीर को ज्यादा आयरन की जरूरत होती है। यदि यह जरूरत पूरी नहीं होती, तो महिलाओं में थकान, कमजोरी और एनीमिया जैसी समस्याएं जल्दी विकसित हो जाती हैं। वहीं कई महिलाएं अपने भोजन में पर्याप्त आयरन नहीं लेती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या थायराइड के कारण शरीर में आयरन की कमी हो सकती है? डॉक्टर से जानें

महिलाओं पर आयरन की कमी का असर

  • महिलाओं में आयरन की कमी के कारण अक्सर हल्का या गंभीर एनीमिया हो जाता है। इससे स्किन का रंग पीला पड़ सकता है, बाल झड़ सकते हैं और शारीरिक सहनशीलता कम हो जाती है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की कमी से शिशु के विकास में रुकावट आ सकती है और जन्म के समय वजन कम हो सकता है।
  • आयरन की कमी महिलाओं में थायराइड और हार्मोनल असंतुलन की संभावना बढ़ा सकती है, जिससे पीरियड्स में देरी हो सकती है।
  • आयरन की कमी से मानसिक थकान, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में आयरन की कमी के क्या लक्षण हैं? जानें हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का तरीका

how iron deficiency affect women

आयरन की कमी से बचने के उपाय - Ways to prevent iron deficiency

  • हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, बीन्स, अंकुरित अनाज, मांस, अंडा और मछली आयरन के अच्छे सोर्स हैं।
  • विटामिन C आयरन के अवशोषण में मदद करता है। संतरा, नींबू, कीवी और स्ट्रॉबेरी के साथ आयरन युक्त भोजन लेना फायदेमंद है।
  • डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट्स लेना भी मददगार हो सकता है, खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं और गंभीर एनीमिया वाले मामलों में।
  • चाय और कॉफी आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। इसलिए आयरन युक्त भोजन के तुरंत बाद इनका सेवन न करें।

निष्कर्ष

आयरन की कमी महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक गंभीर असर डालती है। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, खानपान और लाइफस्टाइल सभी मिलकर इस कमी को बढ़ा सकते हैं। महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन युक्त भोजन शामिल करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स लेने चाहिए। पुरुषों को भी इसका ध्यान रखना चाहिए, लेकिन महिलाओं की तरह उन्हें गंभीर असर की संभावना कम होती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या शरीर में आयरन की कमी होने पर भी करवाचौथ का व्रत रखा जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 07, 2025 19:11 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS