Doctor Verified

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा आयरन की जरूरत क्यों होती है? जानें वुमन हेल्थ एक्सपर्ट से

Why Women Needs More Iron Compare to Men: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को आयरन की अधिक जरूरत क्यों है, आज इस लेख में हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा आयरन की जरूरत क्यों होती है? जानें वुमन हेल्थ एक्सपर्ट से


Why Women Needs More Iron Compare to Men: आयरन (Iron) हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण मिनरल है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) बनाने में मदद करता है और शरीर में ऑक्सीजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मददगार माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं को पुरुषों की आयरन की जरूरत अलग होती है। सेंटर फॉर क्लीनिक हेमेटोलॉजी के अनुसार 18 से 59 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रतिदिन 19 मिलीग्राम आयरन (How Much Iron Women Need Per Day) की जरूरत होती है। वहीं जब इस आयु वर्ग के पुरुषों की बात की जाए, तो उन्हें 8.7 मिलीग्राम प्रतिदिन आयरन की जरूरत होती है।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को आयरन की अधिक जरूरत क्यों है, आज इस लेख में हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डायरेक्टर डॉ. अरुणा कालरा (Dr Aruna Kalra, Director Obstetrics & Gynaecology, CK Birla Hospital, Gurugram) से बात की।

 

इसे भी पढ़ेंः नॉर्मल डिलीवरी में कितने टांके आते हैं? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में

why-women-need-more-iron-than-men-inside

महिलाओं को ज्यादा आयरन की जरूरत क्यों होती है- Why do women need more Iron

डॉ. अरुणा कालरा के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं की शारीरिक संरचना काफी अलग होती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ हार्मोनल बदलाव ज्यादा होते हैं, यही कारण है कि उन्हें ज्यादा आयरन की जरूरत है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा आयरनकी जरूरत क्यों है इसके नीचे बताए गए कारक भी हैं...

इसे भी पढ़ेंः क्या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मछली खाना सही है? जानें एक्सपर्ट से

1. पीरियड्स- Menstruation

महिलाओं में हर महीने पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होती है, जिससे शरीर में आयरन की मात्रा कम हो जाती है। आमतौर पर पीरियड्स के दौरान एक महिला हर महीने 30-40 मिलीग्राम आयरन खो देती है। इस कारण महिलाओं को अधिक आयरन की आवश्यकता होती है ताकि शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर संतुलित बना रहे।

2. प्रेग्नेंसी- Pregnancy

जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उसे आम दिनों के मुकाबले दोगुना आयरन की जरूरत होती है। शिशु के शारीरिक विकास और नाल के विकास के लिए भी आयरन जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कम आयरन का सेवन किया जाए, तो यह हीमोग्लोबिन स्तर को बिगाड़ सकता है, जिससे बच्चे के विकास में रुकावट आ सकती है।

Can-breastfeeding-mother-take-giloy-inside

3. स्तनपान- Breastfeeding

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के शरीर में आयरन का अधिक का इस्तेमाल होता है। स्तनपान के जरिए आयरन शिशु के शरीर में जाता है। साथ ही, डिलीवरी के दौरान हुए ब्लड लॉस को भी मैनेज करने के लिए स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ज्यादा आयरन की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या गर्भावस्था के दौरान कॉफी पीना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानिए जवाब

4. एनीमिया का खतरा

महिलाओं में आयरन की कमी से एनीमिया होने का खतरा अधिक होता है, जिससे कमजोरी और थकान, सिरदर्द, चक्कर आना, बाल झड़ना और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एनीमिया की शिकायत ज्यादा देखी जाती है। यही कारण है कि महिलाओं को आयरन की जरूरत ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

महिलाओं के लिए आयरन से युक्त आहार- Iron-rich foods for women

पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और विभिन्न लाइफ सर्कल के दौरान शरीर में आयरन की कमी न हो, इसके लिए महिलाएं नीचे बताए गए आहार का सेवन कर सकती हैं।

  • मांस
  • अंडे 
  • पालक, मेथी, सरसों का साग 
  • चुकंदर और अनार 
  • सोयाबीन और दालें 
  • सूखे मेवे (खजूर, किशमिश, बादाम) 
  • साबुत अनाज (ब्राउन राइस, बाजरा) 

शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए इन खाद्य पदार्थों के अलावा डाइट में विटामिन-सी को भी जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?

निष्कर्ष

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक आयरन की आवश्यकता होती है, इसके लिए पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग जैसे कई कारक हैं। इसलिए, महिलाओं को अपने आहार में आयरन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। सिर्फ खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में आयरन की कमी पूरी नहीं हो रही है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट का सेवन भी कर सकते हैं। 

Read Next

लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल लेने से होते हैं ये 5 नुकसान, बरतें सावधानी

Disclaimer