Doctor Verified

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को किन पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता होती है? बता रहे हैं डॉक्टर

What nutrients do females need more than men: पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव ज्यादा होते हैं, इसलिए उन्हें अतिरिक्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को किन पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता होती है? बता रहे हैं डॉक्टर


What nutrients do females need more than men: महिला और पुरुषों की शारीरिक संरचना काफी अलग होती है। इसलिए दोनों के शरीर के पोषक तत्वों की जरूरत भी अलग होती है। टीएनएज में होने वाले पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग और मेनोपॉज के कारण पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव ज्यादा होते हैं। उम्र के साथ होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं को ज्यादा मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। आज इस लेख में दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से जानेंगे पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के लिए कौन से पोषक तत्व अधिक आवश्यक (What nutrients do females need more than men) हैं और क्यों।

महिलाओं को ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत क्यों होती है?- Why do women need more nutrients

डाइटिशियन पूजा सिंह के अनुसार, जन्म के लगभग 10 साल की उम्र तक एक लड़की और लड़के के शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत एक सामान्य ही रहती है। लेकिन जैसे ही लड़कियों का पीरियड सर्कल शुरू होता है, उनकी पोषक तत्वों की जरूरत बढ़ जाती है। हार्मोनल बदलावों की वजह से महिलाओं के शरीर में हर 10 साल में बदलाव आते हैं, ऐसे में उसी अनुसार उनके पोषक तत्वों की जरूरत भी बदलती है। पीरियड्स, प्रेगनेंसी, पोस्ट प्रेगनेंसी, प्री मेनोपॉज और मेनोपॉज पर स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को अतिरिक्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। आइए आगे जानते हैं महिलाओं को किन पोषक तत्वों की जरूरत ज्यादा होती है?

इसे भी पढ़ेंः क्या कैल्शियम की गोली खाने से वाकई किडनी की पथरी हो जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

What-nutrients-do-females-need-more-than-men-inside

1. कैल्शियम- Why women need more calcium compared to man

हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं को बड़ी उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) का खतरा अधिक होता है। विशेष रूप से मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को जोड़ों, पैर और रीढ़ की हड्डियों में दर्द की समस्या ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में महिलाओं को कैल्शियम की जरूरत ज्यादा होती है। कैल्शियम मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए महिलाओं को डाइट में दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और तिल के बीज शामिल करना चाहिए।

2. आयरन- Why women need more Iron compared to man

भारत में महिलाओं में आयरन की कमी के मामले ज्यादा देखे जाते हैं। दरअसल, पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के बाद डिलीवरी के दौरान महिलाओं के शरीर से खून निकलता है। इसके कारण शरीर में खून की कमी हो सकती है। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे थकान, कमजोरी और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। महिलाओं को आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में  पालक, चुकंदर, अनार, गुड़ और सोयाबीन को शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद महिलाओं को जिंक क्यों लेना चाहिए? जानें इसके फायदे

3. प्रोटीन -Protein Benefits for Women

महिलाओं के शरीर में प्रोटीन की कमी होने से नाखूनों का टूटना, मूड स्विंग, मांसपेशियों की कमजोरी, हड्डियों की परेशानी और कई अन्य प्रकार की परेशानियां होती हैं। महिलाओं के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह मांसपेशियों के निर्माण, त्वचा की मरम्मत और हार्मोन उत्पादन में मदद करता है। डाइटिशियन का कहना है कि प्रोटीन के लिए महिलाओं को डाइट में दालें, सोयाबीन, चिकन, मछली और अंडे को शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः किस उम्र में पैरों के बल चलना शुरू करते हैं बच्‍चे? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

What-nutrients-do-females-need-more-than-men-inside2

4. फोलिक एसिड - Importance of Folic Acid for Women

महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान फोलिक एसिड बहुत जरूरी होता है। फोलिक एसिड भ्रूण के विकास में मदद करता है और शिशु को जन्म दोषों से भी बचाता है। फोलिक एसिड की कमी के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, संतरा और ब्रोकली जैसी चीजों को शामिल करें।

इसे भी पढ़ेंः ये 5 वैक्सीन फ्री नहीं लगाती सरकार लेकिन शिशु की सेहत के लिए हैं जरूरी, डॉक्टर से जानें कारण

5. मैग्नीशियम - Magnesium

मैग्नीशियम पीरियड्स के दर्द को कम करने, मांसपेशियों को आराम देने और नींद में सुधार करने में मदद करता है। मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में नट्स, बीज, साबुत अनाज को शामिल करें।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों को किडनी की बीमारी क्यों होती है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

निष्कर्ष

महिलाओं के शरीर की जरूरतें पुरुषों से भिन्न होती हैं, इसलिए उन्हें संतुलित आहार के माध्यम से ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। सही पोषण न केवल महिलाओं की सेहत को दुरुस्त रखता है, बल्कि जीवन में अहम चरणों में उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Read Next

क्या एंडोमेट्रियोसिस के कारण पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या होती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version