Doctor Verified

30 की उम्र के बाद महिलाओं को जिंक क्यों लेना चाहिए? जानें इसके फायदे

Importance Of Zinc for Women in 30s: 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां, हार्मोन्स, स्किन और बालों को अतिरिक्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जिसमें जिंक अहम भूमिका निभाता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
30 की उम्र के बाद महिलाओं को जिंक क्यों लेना चाहिए? जानें इसके फायदे


Zinc For Women: महिलाओं की हेल्थ में पोषक तत्व बड़ी भूमिका निभाते हैं। बचपन से लेकर किशोरावस्था, प्रेग्नेंसी और उसके बाद ब्रेस्टफीडिंग। महिलाओं को उम्र के हर पड़ाव एक खास पोषक तत्व की जरूरत होती है। पोषक तत्व न सिर्फ महिलाओं को एनर्जी देते हैं, बल्कि बॉडी के सभी अंग सही तरीके से काम कर सके, इसमें भी मदद करते हैं। जिंक एक ऐसा मिनरल है, जो शरीर की फंक्शनिंग को बेहतर बनाता है। जिंक हार्मोन को संतुलित (Zinc Benefits for Women) करने, इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने और चोट की रिकवरी को ठीक करने में मदद करता है। 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को विशेष तौर पर जिंक की ज्यादा जरूरत होती है। 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को जिंक (Importance Of Zinc for Women in 30s) क्यों लेना चाहिए इसकी जानकारी दे रही हैं, मुंबई स्थित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम सिम्पटवार।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, "जिंक एक आवश्यक सूक्ष्म तत्व है जो शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह कोशिका वृद्धि, हार्मोन स्राव और प्रतिरक्षाविज्ञानी प्रतिक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।" अध्ययन में यह भी कहा गया है कि जिंक महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में खाएं स्प्राउट्स और कच्चे आम का सलाद, जानें इस स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी के फायदे

क्यों महिलाओं को डाइट में जिंक शामिल करना चाहिए? - Why Should Women Add Zinc In The Diet?

1. इम्यून सिस्टम को बनाता है स्ट्रांग

डॉक्टर का कहना है कि 30 साल की उम्र में महिलाओं के ऊपर करियर, ऑफिस, लाइफ पार्टनर समेत बच्चों की जिम्मेदारियां होती हैं। इससे तनाव, थकान, कमजोरी हो सकती है। इसकी वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से सर्दी, खांसी, जुकाम समेत कई तरह की संक्रामक बीमारियां महिलाओं को होती हैं। ऐसे में जिंक का सेवन किया जाए, तो इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है।

Importance-Of-Zinc-for-Women-ins

2. रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बनाता है मजबूत

जिंक महिलाओं की प्रजनन अंगों की क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है। डॉक्टर का कहना है कि 30 की उम्र के साथ बाद जिंक का सेवन करने से शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है, जिसकी वजह से यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। 30 साल की उम्र के बाद जिन महिलाओं को पीरियड्स और मेनोपॉज से संबंधित परेशानियां होती हैं, उनके लिए भी जिक का सेवन करना बहुत जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ेंः बच्चे को छोड़कर ऑफिस आने की वजह से आपको भी हो रहा है मदर गिल्ट? एक्सपर्ट से जानें इसे मैनेज करने के तरीके

3. स्किन को बनाता है ग्लोइंग

30 की उम्र के बाद महिलाओं की स्किन पर बुढ़ापे के लक्षण भी नजर आने लगते हैं। ऐसे में जिंक का सेवन सही मात्रा में किया जाए, तो इससे नए स्किन सेल्स के निर्माण और कोलेजन के प्रोडक्शन में बढ़ावा मिलता है। जिसकी वजह से स्किन ग्लोइंग और चमकदार बनती है। जिंक में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो मुंहासे, एक्जिमा और अन्य स्किन इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं।

4. पीएमएस से दिलाता है राहत

डॉक्टर के अनुसार, जिंक प्रोजेस्टेरोन के स्राव को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रोजेस्टेरोन एक हार्मोन है जो प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) के प्रबंधन के लिए आवश्यक है और ऐंठन को रोकने में भी मदद करता है। "जिंक के सेवन से पीएमएस के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है। 

Read Next

इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं में नहीं पीना चाहिए अजमोद का जूस, सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer