Expert

पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक पानी क्यों पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Why Do Men Need More Water Than Women In Hindi: पुरुषों की महिलाओं की तुलना में अधिक पानी पीना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनका बॉडी वेट और बॉडी मास अधिक होता है। विस्तार से जानें, इनके बीच कनेक्शन के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक पानी क्यों पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Why Do Men Need More Water Than Women In Hindi: आपने अक्सर सुना होगा कि हम सबको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है, डिहाइड्रेशन की दिक्कत नहीं होती है और हमारे शरीर के सभी ऑर्गन सुचारू ढंग से काम करते हैं। यह नहीं, विशेषज्ञों की सलाह है कि महिला हो या पुरुष, सबको जरूरत अनुसार पानी पीना चाहिए। इससे जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती है, बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई की आपूर्ति होती है और सभी जरूरी पोषक तत्व शरीर के हर अंग तक सही तरह से सप्लाई हो जाती है। जो लोग शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं, उनकी स्किन अच्छी रहती है और यूरिन इंफेक्शन का जोखिम कम होता है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। सवाल यह है कि आखिर पुरुषों को अधिक पानी की जरूरत क्यों होती है और उन्हें एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? जानें Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से। Purush Ko Kitna Pani Pina Chahiye-

पुरुषों को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?- Why Do Men Need More Water Than Women In Hindi

why do men need more water than women 01 (1)

दी नेशनल एकाडेमीज ऑफ साइेंसेस, इंजीनियरिंग एंड मेडिसिन की मानें, तो पुरुष को एक दिन (purush ko 1 din mein kitna pani pina chahiye) में 3.7 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि, पानी की आपूर्ति के लिए सिर्फ पानी पिया जाए, यह जरूरी नहीं होता है। अपनी डाइट में ऐसी चीजें भी शामिल करनी चाहिए, जिसमें पानी की मात्रा मौजूद हो। जैसे ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सके। विशेषज्ञों की मानें, जब पुरुष नियमित रूप से एक दिन जरूरत अनुसार पानी पीते हैं, तो इससे उनके शरीर का तापमान सही रहता है, ब्लड वॉल्यूम बेहतर होता है, एक्सरसाइज की परफॉर्मेंस में सुधार होता है और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें: फिट और हेल्दी रहने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? डॉ. नेने से जानें

पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक पानी क्यों पीना चाहिए?

विशेषज्ञों की मानें, तो पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक पानी पीना चाहिए। यह झूठ नहीं, सच है। पुरुषों को अपने पानी के इनटेक की ओर ध्यान रखना चाहिए। यहां यह जान लेना आवश्यक है कि आखिर पुरुषों को अधिक पानी क्यों पीना चाहिए, इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है कि पुरुषों का बॉडी मास अधिक होता है। जबकि महिलाओं में फैट अधिक होता है। मसल्स को होल्ड करने के पानी की जरूरत होती है। इसके अलावा, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि पुरुषों का वजन महिलाओं की तुलना में ज्यादा होता है। ऐसे में पुरुषों को पानी पीने की जरूरत महिलाओं से ज्यादा होती है। इसके अलावा, महिलाओं के स्वास्थ्य साइकिल की ओर देखें, तो वह भी पुरुषों से अलग होती है। जैसे जब महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, तो ऐसे में प्लाजमा वॉल्यूम कम होने लगता है। इस स्थिति में महिला को अधिक प्यास लगने लगती है। जबकि, पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है। उन्हें अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आवश्यक है कि वे निरंतर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, पाचन क्षमता में सुधार होता है और ब्लड शुगर का स्तर भी संतुलित रहता है। यहां तक कि सही मात्रा में पानी पीने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक फाइबर की जरूरत क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version