Doctor Verified

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक फाइबर की जरूरत क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें कारण

Why Do Men Need More Fiber Than Women In Hindi: महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक फाइबर की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए भी हेता है, क्योंकि उनका बॉडी मास और मास अधिक होता है। जानें, इसके अन्य कारणों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक फाइबर की जरूरत क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें कारण


Why Men Need More Fiber Than Women In Hindi: यह बात जगजाहिर है कि पुरुष, महिलाओं की तुलना में अधिक शक्तिशाली होते हैं। उनके पास ज्यादा स्ट्रेंथ होती है। वे शारीरिक रूप से जो चाहे, करना चाहे कर सकते हैं। भारी सामान उठाना, अधिक फिजिकल वर्क करना हो, तो भी यही माना जाता है कि पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक सक्षम होते हैं। यही कारण है कि पुरुषों और महिलाओं की डाइट में फर्क होता है। महिलाओं के लिए आयरन, फोलेट और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों की अधिक जरूरत होती है। वहीं, पुरुषों को विटामिन-बी5 और मैग्नीशियम जैसे ततत्व अधिक चाहिए होते हैं। इतना ही नहीं, यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 31 से 35 साल की उम्र के पुरुषों को प्रतिदिन 2600 कैलोरी लेने की सलाह देते हैं। यहां यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या महिलाओं की तुलना में पुरुषों को फाइबर की जरूरत भी अधिक होती है? अगर हां, तो ऐसा क्यों है? जानें, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक फाइबर की जरूरत क्यों होती है?- Why Do Men Need More Fiber Than Women In Hindi

why do men need more fiber than women 01 (1)

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक फाइबर की जरूरत होती है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदारह हैं। जैसे महिलाओं की तुलना में पुरुषों अधिक मस्कुलर होते हैं। वैसे भी पुरुषों का शरीर में महिलाओं की तुलना में अधि लंबा-चौड़ा और बड़ा होता है। महिला-पुरुष के बीच यह एक प्राकृतिक भेद है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें, जब शरीर में अधिक मसल्स होते हैं, तो बॉडी अधिक तेजी से फूड को एनर्जी में कंवर्ट करता है। वहीं, जब शरीर का आकार बड़ा होता है, तो बॉडी को फाइबर की डिमांड भी अधिक होती है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि उनके पाचन तंत्र को सपोर्ट करने के लिए उन्हें अधिक फाइबर की जरूरत होती है। यहां तक कि उन्हें महिलाओं की तुलना में भी ज्यादा डाइट लेने की आवश्यकता होता है। इससे उनके बॉडी को फंक्शन करने में जरूरत भर की एनर्जी प्राप्त हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं ये 5 पोषक तत्व, लंबी उम्र तक रखते हैं फिट

पुरुषों को अधिक फाइबर की जरूरत किन कारणों से होती है?

मसल्स मासः पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक मसल्स होते हैं, जिस वजह से उन्हें ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है। इसीलिए, उन्हें ज्यादा फाइबर की भी आवश्यकता है, जो उनके बॉडी को सही तरह से यानी सुचारू ढंग से काम करने में मदद कर सके।

कैलोरी की जरूरतः चूंकि, पुरुषों को अधिक कैलोरी की जरूरत होती है। यह बात अपने आपमें यह इस ओर इशारा करती है कि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक फाइबर की जरूरत होती है। ध्यान रखें कि यह उनकी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में लो-एनर्जी और थकान के हो सकते हैं ये 6 कारण, जानें बचाव के उपाय

पुरुष अपनी डाइट में फाइबर कैसे शामिल करें

  1. अपने दिन की शुरुआत एक बाउल फाइबर युक्त फूड से करें।
  2. पुरुषों को चाहिए कि वे अपनी डाइट में सब्जियां जैसे बीन्स, मटर का सूप आदि शामिल करें।
  3. अपनी डाइट में नट्स, फल और दही जैसी चीजों को भी शामिल करें। यह भी फाइबर का अच्छा स्रोत है।
  4. आप ऐसी रेसिपीज बनाएं, जिसमें भरपूर सब्जियां मौजूद हों। यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
  5. सब्जियों में बंदगोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, हरी सब्जियां और गाजर जरूर खाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पुरुषों का स्पर्म काउंट घटाती हैं ये 5 गलत आदतें, अंजाने में कर रहे हैं तो आज ही छोड़ें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version