Why Do Men Need More Calories Than Women In Hindi: हर इंसान को चलने-फिरन, उठने-बैठने और रोजमर्रा के हर तरह के छोटे-बड़े काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। एनर्जी की कमी को हम कैलोरी के जरिए पूरा करते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो कैलोरी के लिए हमें अच्छी डाइट लेनी चाहिए। ध्यान रखें कि कैलोरी वह चीज है, जो सांस लेने और ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी मददगार होती है। इसलिए, डाइट में उन चीजों को अधिक शामिल करना चाहिए, जिसमें कैलोरी अधिक होती है। हालांकि, यह व्यक्ति दर व्यक्ति निर्भर करता है कि किसकी बॉडी में कितनी कैलोरी की जरूरत होती है। बहरहाल, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर पुरुषों को अधिक कैलोरी चाहिए होती है या महिलाओं को? कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक कैलोरी की जरूरत होती है। तो क्या वाकई पुरुषों को अधिक कैलोरी चाहिए? आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है? आइए, शारदा अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार-इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं।
पुरुषों को अधिक कैलोरी की जरूरत क्यों होती है?- Why Does Men Need More Calories In Hindi
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है कि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक कैलोरी चाहिए होती है। जाहिर है, यह जान लेना जरूरी है कि आखिर ऐसा क्यों है? असल में, पुरुषों का शरीर महिलाओं की तुलना में अधिक बड़ा होता है। उनमें बॉडी मास भी अधिक होता है, जिसकी वजह से उन्हें अधिक कैलोरी की आवश्यकता है। एक्सपर्ट इसे विस्तार से समझाते हुए कहते हैं, "पुरुषों को अधिक कैलोरी चाहिए होती है, क्योंकि उनका बॉडी मास होता है। बॉडी मास अधिक होने के कारण हर एक्टिविटी में कैलोरी बर्न होती है। कैलोरी बर्न होने का मतलब है कि उनकी बॉडी में एनजी का स्तर घट रहा है। इसे संतुलन में रखने के लिए पुरुषों को कैलोरी युक्त आहार का सेवन अधिक मात्रा में करना होता है।" यही नहीं, पुरुषों और महिलाओं का मेटाबॉलिज्म भी अधिक होता है, जो कि पुरुषों में कैलोरी की डिमांड को बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक फाइबर की जरूरत क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें कारण
महिलाओं को अधिक कैलोरी की जरूरत कब होती है?
यहां आपको बता देना आवश्यक है कि प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिलाओं को भी अधिक कैलोरी की जरूरत होती है। हालांकि, किसे कितनी कैलोरी की जरूरत है, यह बात इस बात पर निर्भर करती है कि वे फिजिकली कितनी एक्टिव हैं और उनका स्वास्थ्य कैसा है। इसके अलावा, दूसरी और तीसरी तिमाही में भी महिलाओं को पहली तिमाही की तुलना में अधिक कैलोरी चाहिए होती है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं ये 5 पोषक तत्व, लंबी उम्र तक रखते हैं फिट
कम कैलोरी लेने के नुकसान
कैलोरी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसा न किए जाने पर शरीर में कई तरह की दिक्कत हो सकती है-
- कैलोरी का सेवन कम मात्रा में करने से थकान और कमजोरी बनी रह सकती है।
- कैलोरी की मात्रा कम होने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे कुपोषण की समस्या भी सकती है।
- पर्याप्त मात्रा में कैलोरी न लेने के कारण लोगों में कब्ज की शिकायत भी देखी जा सकती है। असल में कैलोरी का सेवन कम करने से फूड वेस्ट कम निकलता है, जिससे पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है और कब्ज की दिक्कत होने लगती है।
- कैलोरी का सेवन कम करने से वजन भी तेजी से घटता है। ध्यान रखें कि अचानक वेट लॉस होने के कारण पित्त में पथरी का जोखिम भी बढ़ जाता है।
All Image Credit: Freepik