Doctor Verified

वीर्य (Semen) और शुक्राणु (Sperm) को एक तो नहीं समझते आप, डॉक्टर से जानें इनमें अंतर

Difference Between Sperm And Semen: ज्यादातर पुरुषों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती है कि वीर्य और शुक्राणुओं के बीच क्या अंतर होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वीर्य (Semen) और शुक्राणु (Sperm) को एक तो नहीं समझते आप, डॉक्टर से जानें इनमें अंतर


Difference Between Sperm And Semen:वीर्य और शुक्राणु, दोनों ही पुरुष प्रजनन तंत्र के महत्वपूर्ण घटक हैं, लेकिन इनके कार्य और संरचना में महत्वपूर्ण अंतर होता है। अक्सर देखा जाता है कि पुरुष वीर्य और शुक्राणु को एक ही मानते हैं और इसकी वास्तविकता से काफी अनजान होते हैं। इस लेख में हम विषय पर बात करेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए के लिए ओनलीमायहेल्थ की टीम ने नई दिल्ली के लाजपात नगर स्थित एलांटिस हेल्थकेयर के अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मन्नन गुप्ता (Dr Mannan Gupta, Chairperson & HOD Obstetrics and gynaecology, Elantis Healthcare, Lajpat Nagar, New Delhi) से बात की।

इसे भी पढ़ेंः ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हिना खान एक्सरसाइज करने पहुंचीं जिम, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना सेफ है

Difference-Between-Sperm-And-Semen-inside2

वीर्य क्या है?- What is semen? 

डॉ. मन्नन गुप्ता के अनुसार, वीर्य एक तरल पदार्थ है, जिसे पुरुष का प्रजनन तंत्र उत्पन्न करता है। यह मुख्य रूप से प्रोस्टेट ग्रंथि, वीर्य पुटिकाओं और अन्य सहायक ग्रंथियों से उत्पन्न होता है। वीर्य में कई घटक होते हैं, जो शुक्राणुओं को पोषण और सुरक्षा देते हैं। वीर्य का रंग हल्का सफेद या पीले रंग का होता है।

शुक्राणु क्या हैं?- What are sperm?

शुक्राणु वे सूक्ष्म कोशिकाएं हैं जो वीर्य के अंदर पाई जाती हैं और पुरुष की प्रजनन क्षमता को निर्धारित करती हैं। शुक्राणु ही महिलाओं के अंडाणुओं में निषेचित होता है और प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ती है। हर पुरुष के शुक्राणु में एक सिर, मध्य भाग और पूंछ होती है, जो इसे गतिशील बनाने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या स्तन में गांठ होना हमेशा ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान

Difference-Between-Sperm-And-Semen-inside

इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई ब्रा में फोन रखने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर 

वीर्य और शुक्राणु के बीच क्या अंतर होता है? - What is the difference between semen and sperm?

संरचना: वीर्य एक तरल पदार्थ है, जबकि शुक्राणु एक कोशिका होती है।

काम: वीर्य का कार्य शुक्राणुओं को पोषण और सुरक्षा प्रदान करना होता है, जबकि शुक्राणु का कार्य अंडाणु को निषेचित करना होता है।

संख्या: वीर्य में लाखों शुक्राणु हो सकते हैं, लेकिन वीर्य का अधिकांश भाग अन्य तरल पदार्थों से बना होता है।

गति: शुक्राणु अपने पूंछ की सहायता से गतिशील होते हैं, जबकि वीर्य केवल एक माध्यम के रूप में कार्य करता है।

उत्पत्ति: शुक्राणु अंडकोष (टेस्टिस) में बनते हैं, जबकि वीर्य अन्य ग्रंथियों से उत्पन्न होता है।

इसे भी पढ़ेंः बाहर का खाना खाने से बढ़ता है कैंसर का जोखिम, डॉक्टर से जानें यह क्यों बनता है कैंसर का कारण

निष्कर्ष

वीर्य और शुक्राणु में स्पष्ट अंतर होता है, लेकिन दोनों ही पुरुष प्रजनन प्रणाली के महत्वपूर्ण घटक हैं। वीर्य शुक्राणुओं को सुरक्षा और ऊर्जा प्रदान करता है, जबकि शुक्राणु संतान उत्पत्ति में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

Read Next

क्या टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने से पुरुषों के बाल झड़ते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version