Doctor Verified

क्या टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने से पुरुषों के बाल झड़ते हैं? जानें एक्सपर्ट से

पुरुषों में बाल झड़ने के कई कारण होते हैं। लेकिन क्या टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लेवल कम होने से भी पुरुषों के बाल झड़ते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने से पुरुषों के बाल झड़ते हैं? जानें एक्सपर्ट से


Does hair grow back after low testosterone: आपने गौर किया होगा बढ़ती उम्र के साथ कई पुरुषों के बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं। पुरुषों में आगे की ओर से बाल झड़ना ज्यादा देखा जाता है। यह समस्या जेनेटिक या हार्मोन्स में बदलाव के कारण हो सकती है। लेकिन वही, तनाव लेने या शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इसका कारण बन सकती है। इनके अलावा प्रदूषण, दवाओं के ज्यादा सेवन और केमिकल प्रोडक्ट्स ज्यादा इस्तेमाल करने से भी बाल झड़ सकते हैं। लेकिन अगर शरीर में हार्मोन्स इंबैलेंस हो रहे हैं, तो यह समस्या कम उम्र के लड़को को भी हो सकती है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों में सेक्स ड्राइव को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, मसल्स मास, स्पर्म प्रोडक्शन, मूड और बोन डेंसिटी के लिए भी टेस्टोस्टेरोन जरूरी है। इसे हेयर हेल्थ के लिए भी जरूरी माना जाता है। लेकिन क्या इसकी कमी से पुरुषों के बाल झड़ सकते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्किन केयर एक्सपर्ट डॉ. रूबेन भसीन पासी से बात की।01 - 2025-02-11T130445.595

क्या टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी होने से पुरुषों के बाल झड़ते हैं? Does low testosterone cause male hair loss

डॉ रूबेन भसीन के मुताबिक पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी से बाल झड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन हेयर हेल्थ के लिए भी जरूरी होते हैं। अगर पुरुषों के शरीर में इस हार्मोन की कमी होने लगती है, तो अन्य समस्याओं के साथ बाल झड़ने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या एंड्रोजेनिक एलोपेसिया के कारण भी हो सकती है। यह समस्या जेनेटिक कारणों या हार्मोन डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (डीएचटी) की कमी से हो सकता है, जो टेस्टोस्टेरोन से मिलता है।

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई वर्कआउट करने से टेस्टेस्टेरॉन हॉर्मोन्स बढ़ने लगते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कम होने से हेयर हेल्थ पर कैसे असर पड़ता है?

जब टेस्टोस्टेरोन हार्मोन डीएचटी में बदल जाता है, तो यह हेयर फॉलिकल्स को बढ़ने से रोक देता है। हेयर फॉलिकल्स सिकुड़ने के कारण नए बाल उगने बंद हो जाते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि टेस्टोस्टेरोन की कमी से हर किसी के बाल झड़ते हैं। यह समस्या कुछ पुरुषों में हो सकती है। कई पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल ज्यादा या नॉर्मल होने के बावजूद भी बाल झड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन लोगों के हेयर फॉलिकल्स डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (डीएचटी) हार्मोन के लिए सेंसिटिव होते हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं की सेहत को कैसे प्रभावित करता है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन? डाइट में इन बदलावों से मिल सकता है आराम

टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण बाल पतले हो सकते हैं। इसके कारण ओवरऑल हेयर ग्रोथ पर असर पड़ता है। इसके कारण बालों की बनावट भी कमजोर हो सकती है। इसके अलावा, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन मसल्स मास और बॉडी में एनर्जी बनाए रखने के लिए भी जरूरी होता है। इससे ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है।

पुरुषों में किन कारणों से बाल झड़ सकते हैं?

पुरुषों में पोषक तत्वों की कमी या स्ट्रेस ज्यादा लेने से बाल झड़ सकते हैं। इसके अलावा, मेडिकल कंडीशन जैसे हाइपोथायरायडिज्म और एनिमिया के कारण भी हेयर लॉस हो सकता है।

लेख में हमने जाना टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कितना और किस तरह से हेयर हेल्थ को प्रभावित करता है। अगर हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो की जाए, तो पुरुषों में भी बाल झड़ना रोका जा सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक पानी क्यों पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version