
जीवनशैली, खानपान और विभिन्न कारणों से पुरुषों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। पुरुषों में लो फर्टिलिटी होने के कारण स्पर्म काउंट कम होता है, जिसकी वजह से महिलाओं को प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी आती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं पुरुषों में फर्टिलिटी कम होने के 5ु कारणों और 10 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में, जो फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इस विषय पर दिल्ली की गट और हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
पुरुषों में फर्टिलिटी कम होने के 5 कारण- 5 reasons for low fertility in men
गट और हार्मोन हेल्थ कोच का कहना है कि पुरुषों की फर्टिलिटी कम होने के पीछे जीवनशैली और पर्यावरण कारण भी हैं।
इसे भी पढ़ेंः हार्ट को हेल्दी रखने में भी कारगर है शिलाजीत, जानें सेवन का तरीका
1. गोद में लैपटॉप का इस्तेमाल करना
अमेरिकन सोसाइटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन द्वारा की गई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि पुरुषों द्वारा गोद में लैपटॉप रखकर इस्तेमाल करने से पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता को कम कर सकती है।
2. स्मोकिंग और तंबाकू का सेवन
पुरुष द्वारा ज्यादा मात्रा में स्मोकिंग करना, शराब का सेवन और तंबाकू की वजह से भी फर्टिलिटी प्रभावित होती है। स्मोकिंग में मौजूद हानिकारक तत्व पुरुषों के स्पर्म काउंट को कम करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः सही या गलत, कैसा डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं आप? जानें इन संकेतों से
3. टाइट पैंट पहनने से
पुरुष द्वारा टाइट पैंट या अंडरवेयर पहनने से अंडकोष की थैली का तापमान बढ़ जाता है, जो स्पर्म काउंट को कम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए पुरुष को ज्यादा टाइट पैंट और अंडरवियर पहनने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः Weight Loss Story: आकृति कालरा ने 1 साल में घटाया 35 किलो वजन, पावर योग को बताया फिटनेस मंत्र
View this post on Instagram
4. प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल
पुरुषों द्वारा प्लास्टिक की बोतल और कंटेनर का इस्तेमाल करने से भी फर्टिलिटी कम होती है। प्लास्टिक कंटेनरों में हाई टॉक्सिन और बीपीए निकलते हैं, जो फर्टिलिटी को कम करते हैं।
5. ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन
ज्यादा मात्रा में खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन करने की वजह से भी पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। कैफीन का सेवन करने से शरीर के शरीर में कोर्टिसोल और इंसुलिन हार्मोन को असंतुलित होता है। जिसकी वजह से स्पर्म काउंट कम होने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव
पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं 10 सुपरफूड- 10 Foods that support male fertility in hindi
अपने पोस्ट में मनप्रीत कालरा ने पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने वाले 10 सुपरफूड्स की जानकारी भी दी है। इन सुपरफूड्स को शामिल करके पुरुष स्पर्म काउंट को बढ़ा सकते हैं।
1. अनार: अनार के पोषक तत्व पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है और एंटीऑक्सीडेंट के साथ शुक्राणु डीएनए की सुरक्षा करता है।
2. जामुन: टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को बढ़ाता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या वायु प्रदूषण के कारण महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित होती है? जानें डॉक्टर से
3. टमाटर: टमाटर स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। टमाटर के पोषक तत्व पुरुषों में एस्ट्रोजन को नियंत्रित करता है और लाइकोपीन के साथ स्पर्म डीएनए की सुरक्षा करता है।
4. अखरोट: ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ स्पर्म झिल्ली संरचना को बढ़ाता है।
5. ब्राजील नट्स: ब्राजील नट्स के पोषक तत्व टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है और सेलेनियम के साथ स्पर्म डीएनए की सुरक्षा करता है।
6. कद्दू के बीज: टेस्टोस्टेरोन संश्लेषण का समर्थन करता है और जिंक के साथ शुक्राणु की गुणवत्ता को बढ़ाता है।
7. पालक:फोलेट सामग्री शुक्राणु उत्पादन का समर्थन करती है
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में एक्लेम्पसिया होने पर मां और भ्रूण को पहुंच सकता है नुकसान, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
8. एवोकाडो: स्वस्थ वसा ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती है, और हार्मोन को नियंत्रित करती है।
9. शकरकंद: शकरकंद में मौजूद विटामिन ए पाया जाता है। विटामिन ए पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।
10. बेल पेपर: बेल पेपर में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शुक्राणु गतिशीलता का समर्थन करते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version