The Best Way to Produce Healthy Sperm: आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदतों के कारण पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो रही है। हेल्दी स्पर्म क्वालिटी न केवल प्रजनन क्षमता को बढ़ाती है, बल्कि यह आपके समग्र स्वास्थ्य का भी संकेत देती है। पुरुष के स्पर्म कम होने या खराब होने के कारण महिलाओं को प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी आती है, जिसकी वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान होती हैं। लो पुरुष स्पर्म काउंट और इससे जुड़ी अन्य परेशानियों का सामना करने वाले लोग अक्सर दवाओं और मेडिकल ट्रीटमेंट के बारे में ही सोचते हैं। लेकिन रोजमर्रा की कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर पुरुष अपने स्पर्म को हेल्दी बना सकते हैं।
इस लेख में हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। इस विषय पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि आनंद (Dr RASHMI ANAND) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
इसे भी पढ़ेंः भारत में कौन बन सकता है स्पर्म डोनर? जानिए क्या कहते हैं Medical Rules
1. लैपटॉप गोद में न रखें
अक्सर वर्क फॉर्म होम में पुरुष गोद में लैपटॉप रखकर काम करने लगते हैं। लेकिन गोद में लैपटॉप रखकर काम करने से स्पर्म की क्वालिटी खराब हो जाती है। दरअसल, अत्यधिक गर्मी पुरुषों के टेस्टिकल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए लैपटॉप को गोद में रखकर काम करने और ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें।
इसे भी पढ़ेंः सही या गलत, कैसा डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं आप? जानें इन संकेतों से
2. हाइड्रेटेड रहें
शरीर में पानी की कमी भी पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी को प्रभावित करता है। इसलिए पुरुष रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। हाइड्रेटेड रहने से अच्छा सेमिनल फ्लूइड बनने में मदद मिलती है। जिसकी मदद से स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ेंः हार्ट को हेल्दी रखने में भी कारगर है शिलाजीत, जानें सेवन का तरीका
3. फोन जेब में न रखें
अक्सर देखा जाता है कि पुरुष अपनी पैंट की जेब में स्मार्टफोन रखते हैं। जेब में फोन रखने से भी स्पर्म प्रभावित होते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि फोन से निकलने वाला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन से स्पर्म क्वालिटी खराब हो जाती है। इतना ही नहीं जेब में फोन रखने से यह नपुंसकता का कारण भी बनता है। इसलिए पुरुषों को कभी भी जेब में फोन नहीं रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं 10 सुपरफूड्स, बढ़ेगा स्पर्म काउंट
4. एक्सरसाइज करें
रोजाना सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज करने से पुरुषों के शरीर का टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जो स्पर्म का प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है। एक्सरसाइज के अलावा पुरुष हेल्दी स्पर्म के लिए योग और मेडिटेशन भी कर सकते हैं।
5. शराब और सिगरेट से दूरी बनाएं
सिगरेट और अत्यधिक शराब का सेवन करने से भी स्पर्म की क्वालिटी खराब होती है। इतना ही नहीं शराब और सिगरेट पुरुषों में लो फर्टिलिटी का भी कारण बनता है। यदि आप हेल्दी स्पर्म चाहते हैं, तो इन आदतों से आज ही दूरी बना लें।
View this post on Instagram
6. प्रीनेटल सप्लीमेंट
आज के जमाने में भी ज्यादातर लोगों को लगता है कि प्रीनेटल सप्लीमेंट की जरूरत सिर्फ महिलाओं को होती है। लेकिन यह पुरुषों के लिए भी जरूरी है। प्रीनेटल सप्लीमेंट पुरुषों की प्रजनन क्षमता और हेल्दी स्पर्म काउंट को बढ़ाते हैं। आपके लिए कौन से प्रीनेटल सप्लीमेंट जरूरी हैं, इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
इसे भी पढ़ेंः Weight Loss Story: आकृति कालरा ने 1 साल में घटाया 35 किलो वजन, पावर योग को बताया फिटनेस मंत्र
7. थोड़े ढीले पैंट पहनें
अक्सर देखा जाता है कि पुरुष हमेशा ही टाइट पैंट पहनना पसंद करते हैं। टाइट पैंट पहनने से स्क्रोटम का तापमान बढ़ जाता है। टाइट पैंट पहनने से अंडकोष शरीर के करीब रहते हैं और गर्म हो जाते हैं। इसकी वजह से पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या देखी जाती है। स्पर्म काउंट को बेहतर बनाने के लिए थोड़ी ढीली पैंट पहनें।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रोटीन पाउडर लेने से कम हो जाता है स्पर्म काउंट? IVF स्पेशलिस्ट से जानें इसके बारे में
अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली में इन चीजों को अपनाकर आप स्पर्म काउंट को बेहतर बना सकते हैं। लेकिन यदि आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है और इसकी वजह से स्पर्म प्रभावित हो रहे हैं, तो इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करें और सही समय पर इलाज शुरू करवाएं।