Doctor Verified

प्रेग्नेंसी की तैयारी से पहले इन 5 तरीकों से सुधारें एग्स की क्वालिटी, कंसीव करने में होगी आसानी

How to Improve Egg Quality when planning Pregnancy: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग से पहले एग्स को हेल्दी बनाने से प्रेग्नेंसी कंसीव करने में आसानी होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी की तैयारी से पहले इन 5 तरीकों से सुधारें एग्स की क्वालिटी, कंसीव करने में होगी आसानी

How to Improve Egg Quality when planning Pregnancy: गर्भधारण करना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन इन दिनों जीवनशैली, खानपान, हार्मोनल असंतुलन, तनाव और खाने में पोषण की कमी के कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी आ रही है। अगर किसी महिला को बार-बार कंसीव करने में परेशानी आती है, तो डॉक्टर ओवरी रिजर्व और एग क्वालिटी टेस्ट की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि अगर एग्स हेल्दी हों, तो प्रेग्नेंसी कंसीव करने की सफलता ज्यादा होती है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं एग्स को हेल्दी बनाए जाने के टिप्स।

एग्स की हेल्थ का मतलब क्या होता है- What does the health of eggs mean

फरीदाबाद स्थित क्लाउडनाइन अस्पताल में एसोसिएट निदेशक और वरिष्ठ स्त्री रोग सलाहकार डॉ. शैली शर्मा (Dr. Shailly Sharma, Senior Consultant Gynaecology and Associate Director at Cloudnine Hospital, Faridabad) का कहना है कि महिला के अंडाशय में हजारों एग्स यानी की अंडाणु होते हैं। लेकिन इन हजारों में सिर्फ 1 या 2 एग्स ही ओवुलेट होने की क्षमता रखते हैं। किसी भी महिला में हेल्दी एग होने का मतलब है एग्स पूरी तरह से परिपक्व हों। एग्स में जेनेटिक सामग्री और फर्टिलाइज होने की संभावना पूरी तरह से हों।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में रोजाना ट्रैवल करना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानिए इसका जवाब

uti-pregnancy-insie23

एग्स की हेल्थ क्यों है महत्वपूर्ण- Why is the health of eggs important

डॉ. शैली शर्मा के अनुसार, बहुत सी महिलाएं यह सोचती हैं कि केवल पीरियड्स का नियमित आना पर्याप्त है, लेकिन असल में स्वस्थ एग्स होना गर्भधारण की पहली शर्त होती है। अगर महिलाओं के अंडाणु की क्वालिटी खराब है, तो उसे गर्भधारण करने में परेशानी आती है।

एग्स की हेल्थ क्यों है जरूरी है- Why is egg health important

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ बताती हैं कि किसी भी महिला को प्रेग्नेंसी की प्लानिंग से कम से कम 4 महीने पहले एग्स को हेल्दी बनाने पर जोर देना चाहिए। प्रेग्नेंसी से पहले महिलाओं के अंडाणु को परिपक्व होने का चक्र लगभग 90 दिन का होता है। इसलिए प्रेग्नेंसी प्लानिंग से पहले एग्स की क्वालिटी पर काम करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है Cervix का हेल्दी रहना, डॉ चंचल शर्मा से जानें इसे हेल्दी कैसे रखें

प्रेग्नेंसी के लिए एग्स को हेल्दी कैसे बनाएं- How to make eggs healthy for pregnancy

प्रेग्नेंसी कंसीव करने से पहले एग्स को हेल्दी बनाने के लिए सबसे पहले खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है। यही दोनों चीजें महिलाओं के बायोलॉजिकल क्लॉक को संतुलित करती है और प्रेग्नेंसी कंसीव को आसान बनाती है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के लिए एग्स को हेल्दी कैसे बनाया जा सकता है:

1. प्रोटीन युक्त डाइट लें

महिलाएं अंडाणुओं के सही विकास के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। डॉ. शैली बताती हैं कि एग्स यानी अंडाणु मूल रूप से एक कोशिका (cell) होती है, जिसका निर्माण अमीनो एसिड्स से होता है और अमीनो एसिड्स प्रोटीन से मिलता है। प्रोटीन-रिच डाइट अंडाणु की cell membrane यानी उसकी बाहरी झिल्ली को मजबूत और सक्रिय बनाती है, जिससे वह स्पर्म को बेहतर रिस्पॉन्ड करता है। एग्स को हेल्दी बनाने के लिए महिलाएं खाने में सोया, दालें, अंडे, चिकन, मछली और दूध को पर्याप्त मात्रा में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

2. तनाव कम करें

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई एक रिसर्च बताती है कि क्रोनिक स्ट्रेस शरीर में कोर्टिसोल और प्रोलैक्टिन बढ़ाता है, जो ओव्यूलेशन को प्रभावित करता है। एग्स को स्वस्थ बनाए रखने के लिए महिलाओं को तनाव कम करना चाहिए। मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करने के लिए योग, मेडिटेशन और प्राणायाम करें। कुछ पसंदीदा किताबें और पेंटिंग भी तनाव घटाने में सहायक होती हैं।

3. सप्लीमेंट का सेवन करें

एग्स को हेल्दी बनाने के लिए डॉक्टर की सलाह पर फोलिक एसिड, Coenzyme Q10 (CoQ10), विटामिन डी, विटामिन बी12 और ई का सेवन करें। अंडाणुओं की झिल्ली को हेल्दी बनाए रखने के लिए ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स का सहारा लें।

इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई ब्रा में फोन रखने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर

4. पर्याप्त नींद लें

प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए महिला की फर्टिलिटी और अंडाणु (Egg) की गुणवत्ता बहुत मायने रखती है। अगर नींद खराब है या कम है, तो अंडाणु का विकास प्रभावित होता है। एग्स को हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना महिलाओं को पर्याप्त नींद लें। नींद के दौरान शरीर FSH, LH, प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे प्रजनन हार्मोनों का संतुलन बनाए रखता है। इससे एग्स को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।

5. धूम्रपान से करें परहेज

एक्सपर्ट कहती हैं कि आज के दौर में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी सिगरेट और शराब का सेवन करती हैं। इस तरह की चीजें न सिर्फ हार्मोन असंतुलन का कारण बनती है, बल्कि इससे गर्भधारण करने में भी परेशानी होती है। एग्स को हेल्दी बनाने के लिए सिगरेट, शराब, चाय और कॉफी का सेवन करने से बिल्कुल बचें।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है Cervix का हेल्दी रहना, डॉ चंचल शर्मा से जानें इसे हेल्दी कैसे रखें

प्रेग्नेंसी से पहले कराएं फर्टिलिटी टेस्ट- Get a fertility test done before pregnancy

डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंसी की प्लानिंग से पहले महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर फर्टिलिटी टेस्ट करवाने चाहिए। फर्टिलिटी टेस्ट के जरिए पता चलता है कि महिलाएं गर्भधारण करने में सक्षम हैं या नहीं। फर्टिलिटी का पता लगाने के लिए निम्नलिखित टेस्ट करवाए जाते हैं।

1. AMH टेस्ट: अंडाणुओं की संख्या की जानकारी देता है।

2. FSH, LH, और Estradiol टेस्ट: हार्मोन संतुलन का पता चलता है।

3.  AFC अल्ट्रासाउंड: अंडाशय में मौजूद सक्रिय अंडाणुओं की गिनती की जानकारी देता है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए केवल पीरियड्स और सेक्स करना जरूरी नहीं हैं। प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है महिलाओं के एग्स का हेल्दी होना। यदि आप समय रहते एग्स को हेल्दी बनाने का ध्यान रखेंगे, तो ये प्रेग्नेंसी कंसीव करने की राह को आसान बना देगा।

Pregnancy Month by Month in Hindi: महीने दर महीने गर्भावस्था की संपूर्ण जानकारी के लिया ये यहाँ पढ़े

1 महीने की गर्भावस्था | 2 महीने की गर्भावस्था | 3 महीने की गर्भावस्था | 4 महीने की गर्भावस्था | 5 महीने की गर्भावस्था | 6 महीने की गर्भावस्था | 7 महीने की गर्भावस्था | 8 महीने की गर्भावस्था | 9 महीने की गर्भावस्था

FAQ

  • प्रेग्नेंसी के लिए एग्स की हेल्थ क्यों जरूरी होती है?

    द किड्स रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑस्ट्रेलिया पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, हेल्दी एग्स फर्टिलाइजेशन और भ्रूण के विकास के लिए जरूरी होते हैं। खराब एग्स से गर्भधारण में दिक्कत, मिसकैरेज और आईवीएफ फेल होने की परेशानी होती है। इसलिए प्रेग्नेंसी के लिए एग्स की हेल्थ क्यों जरूरी है।
  • एग्स को हेल्दी बनाने के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व जरूरी होते हैं?

    फोलिक एसिड, विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, विटामिन सी और विटामिन बी12 महिलाओं के एग्स को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी होते हैं। ये सभी पोषक तत्व महिलाओं के एग्स की गुणवत्ता को सुधारते हैं।
  • क्या उम्र बढ़ने से एग क्वालिटी पर असर पड़ता है?

    हां, 35 की उम्र के बाद महिलाओं में एग्स की संख्या और क्वालिटी दोनों कम होने लगती है। इसलिए ये कहना सही है कि उम्र बढ़ने के साथ एग क्वालिटी पर असर पड़ता है।

 

 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में ज्यादा अल्ट्रासाउंड कराने से क्या होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

TAGS