Pregnancy Fifth Month in Hindi: अगर आप प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में पहुंच चुकी हैं, तो ये लेख आपके लिए ही है। प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के जीवन की सबसे खास और यादगार जर्नी होती है। जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी का समय बीतता जाता है, वैसे-वैसे महिलाओं में मां बनने की उत्सुकता बढ़ती जाती है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना भी करना पड़ता है। अगर प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने की बात करें, तो महिलाओं को मसूड़ों से जुड़ी दिक्कत हो सकती हैं। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में महिला के गर्भाशय का आकार भी थोड़ा-थोड़ा नजर आने लगता है। तो आइए, इस लेख में हम प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में महिलाओं को कौन-से लक्षणों और बदलावों का अनुभव होता है, इस बारे में जानेंगे। साथ ही, प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में शिशु की ग्रोथ कितनी होती है, इस दौरान कौन-सी सावधानियां अपनानी चाहिए, इन सबके बारे में फोर्टिस हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट और प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बंदना सोढ़ी से जानने को मिलेगा।
प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में दिखने वाले लक्षण- Pregnancy Fifth Month Symptoms in Hindi
- थकान महसूस होना- जैसे-जैसे गर्भाशय का आकार बढ़ता है, ज्यादा थकान महसूस हो सकती है।
- इस दौरान आपको पीठ में दर्द का अनुभव हो सकता है। खासकर, पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है।
- प्रेग्नेंसी में गैस और कब्ज की दिक्कत होना आम है।
- प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में मसूड़ों से खून निकल सकता है।
- कई महिलाओं को इस दौरान सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।
- प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में महिलाओं को सफेद पानी निकलने की समस्या भी हो सकती है।
- इस दौरान महिलाओं को तनाव और चिंता हो सकती है।
- प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में महिलाओं को टखनों और पैरों में सूजन आ सकती है।
- इस दौरान महिलाओं को गैस और कब्ज की दिक्कत हो सकती है।
- इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं को नाक से खून भी निकल सकता है।
प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में शरीर में होने वाले बदलाव
- प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है। इस दौरान बेबी बंप नजर आने लगता है।
- इस दौरान आपको पेट में खिंचाव महसूस हो सकता है। साथ ही, पेट पर खिंचाव की वजह से स्ट्रेच मार्क्स नजर आ सकते हैं।
- प्रेग्नेंसी का पांचवें महीने में शरीर में गर्माहट महसूस हो सकती है।
- इस दौरान बालों में भी बदलाव नजर आ सकता है। बालों का झड़ना कम हो सकता है।
- प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में महिलाओं को पहले की तुलना में ज्यादा भूख लग सकती है।

प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में भ्रूण का विकास- Baby Growth in Pregnancy Fifth Month
- प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में शिशु का विकास तेजी से होता है। इस दौरान शिशु 13 से 25 सेंटीमीटर तक हो सकता है। साथ ही, शिशु का वजन 200 से 300 ग्राम तक हो सकता है।
- इस दौरान शिशु की मांसपेशियां और हड्डियां डेंस हो जाती हैं। इसकी वजह से उनके हाथ, पैर और उंगलियां भी बन चुकी होती हैं।
- प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में शिशु के आइब्रो, बाल, कान, नाखून आदि भी बनने लगते हैं।
- शिशु का ब्रेन और इम्यून सिस्टम विकसित होने लगता है।
प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में कौन-से टेस्ट करवाने चाहिए?
- एनॉमली स्कैन (Anomaly Scan) करवाया जाता है।
- अल्ट्रासाउंड- इससे कॉम्प्लिकेशन्स आदि के बारे में पता चलता है।
- बीपी और शुगर की जांच
प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में बरतें ये सावधानियां
- शराब और धूम्रपान से दूर रहें।
- कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करें।
- भारी सामान न उठाएं।
- बाईं तरफ करवट लेकर न सोएं।
- पेट के बल न सोएं।
- लंबे समय तक बैठकर या खड़े होकर काम न करें।
अगर आप भी प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में हैं, तो आपको इन सभी सावधानियों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। साथ ही, अगर कोई दिक्कत आती है, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
Pregnancy Month by Month in Hindi: महीने दर महीने गर्भावस्था की संपूर्ण जानकारी के लिया ये यहाँ पढ़े
1 महीने की गर्भावस्था | 2 महीने की गर्भावस्था | 3 महीने की गर्भावस्था | 4 महीने की गर्भावस्था | 5 महीने की गर्भावस्था | 6 महीने की गर्भावस्था | 7 महीने की गर्भावस्था | 8 महीने की गर्भावस्था | 9 महीने की गर्भावस्था
(main image source: firstcry.com)