
पीठ के निचले हिस्से में दर्द (Lower Back Pain) काफी दर्दनाक हो सकता है। लोग सोचते हैं कि यह दर्द केवल वृद्धावस्था में होता है पर ऐसा नहीं है। किसी भी उम्र में व्यक्ति इस दर्द का शिकार हो सकता है। बता दें कि यह दर्द कैल्शियम की कमी, मांसपेशियों में खिंचाव, गर्भाश्य में सूजन, विटामिन की कमी के कारण हो सकता है। अगर दर्द का पता शुरू में लग जाए तो लापवाही न बरतें। शुरुआत में इस दर्द को घरेलू उपायों से दूर किया जा सकता है। आज का हमारा लेख उन्हीं उपायों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पीठ के निचले हिस्से में दर्द दूर करने के घरेलू उपाय (home remedies for lower back pain) क्या हैं? साथ ही उनके प्रयोग का तरीका भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
1 - तुलसी का प्रयोग
पीट के निचले हिस्से के दर्द को दूर करने में तुलसी आपके बेहद काम आ सकती हैं। ऐसे में तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालें और जब पत्तियों का रस पूरी तरह से पानी में मिल जाए। तब गैस से उतारकर मिश्रण को ठंडा करें। ठंडा करने के बाद उसमें नमक मिलाएं और उसका सेवन करें। ऐसा करने से पीठ के निचले हिस्से का दर्द दूर हो जाएगा।
2 - लहसुन का प्रयोग
लहसुन के माध्यम से भी दर्द को दूर किया जा सकता है। ऐसे में लहसुन की कलियों का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। इसके अलावा लहसुन के तेल से भी इस दर्द को दूर किया जा सकता है। अब सवाल यह है कि लहसुन का तेल कैसे बनाएं?
- सबसे पहले सरसों का तेल या नारियल का तेल गैस पर रखें।
- अब उसमें लहसुन की कुछ कलियां डालें।
- तेल को तब तक पकने दें जब तक लहसुन की कलियां काली ना पड़ जाए।
- अब मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद प्रभावित स्थान पर लगाएं। आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- पीठ दर्द और वेरिकोज वेन्स की समस्या में करें ये 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, Rujuta Diwekar से जानें करने का तरीका
3 - अदरक का प्रयोग
अदरक के माध्यम से इस दर्द को दूर किया जा सकता है। अदरक से बना पेस्ट प्रभावित स्थान पर लगाने से आराम मिलता है। इसके अलावा अदरक के पेस्ट के ऊपर नीलगिरी के तेल से भी ज्यादा प्रभाव होता है। अगर दूसरे उपचार की बात करें तो पानी में उबाल आने तक अदरक के टुकड़े डालें और जब अदरक का रस उस पानी में घुल जाए तो छानकर ठंडा कर लें। अब उस पानी में शहद मिलाएं और उसका सेवन करें।
4 - सेंधा नमक का उपयोग
- सेंधा नमक के उपयोग से पीट के निचले हिस्से का दर्द दूर किया जा सकता है।
- सबसे पहले सेंधा नमक में पानी की कुछ बूंदें डालें और एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
- ऐसा करने से दर्द से राहत मिलेगी।
5 - दूध का उपयोग
दूध के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में दूध के सेवन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। कभी-कभी पीठ के निचले हिस्से में दर्द कैल्शियम की कमी से होता है। ऐसे में नियमित रूप से दूध का सेवन करें। दूध में शुगर की बजाय आप शहद को मिलाएं और उसका सेवन करें। दर्द में आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- पीठ, कमर या पैरों में लगातार दर्द हो सकता है साइटिका के लक्षण? जानें कारण और उपचार
6 - बर्फ की सिकाई
प्रभावित स्थान पर बर्फ की सिकाई एक बेहतर विकल्प है। लेकिन डायरेक्ट बर्फ लगाना नुकसान देह भी हो सकता है। ऐसा करने से दर्द बढ़ सकता है। ऐसे में सूजन को दूर करने के लिए बर्फ को एक कपड़े में लपेटें और प्रभावित स्थान पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इस प्रक्रिया को हर 1 घंटे में दोहराएं। दर्द से राहत मिलेगी।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पीठ के निचले हिस्से के दर्द को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। लेकिन अगर आपका दर्द बढ़ता जा रहा है तो हो सकता है कि ये किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Read More Articles on home remedies in hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version