पीठ दर्द और वेरिकोज वेन्स की समस्या में करें ये 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, Rujuta Diwekar से जानें करने का तरीका

वेरिकोज वेन्स की समस्या महिलाओं में बहुत आम है। ऐसे में आप इससे बचाव के लिए  रुजुता दिवेकर के बताए  ये 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पीठ दर्द और वेरिकोज वेन्स की समस्या में करें ये 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, Rujuta Diwekar से जानें करने का तरीका

वेरिकोज वेन्स की समस्या तब होती हैं, जब  आपके नसें बड़ी, चौड़ी या खून से ज्‍यादा भर जाती हैं। ऐसे में  अक्सर आपकी नसों में सूजन आ जाता है और वो उभरी हुई  नीले या लाल रंग की दिखती हैं। कई बार इनमें बहुत तेज दर्द भी होता है। महिलाओं में प्रेग्‍नेंसी, मेनोपॉज, मोटापा और उम्र बढ़ने के साथ ये परेशानी तेजी से बढ़ने लगती है। कोरोना वायरस के चलते जब ज्यादातर लोग अपने घर पर हैं और एक्टिव लाइफस्टाइल में कमी आ गई है, तो कई महिलाओं में ये दिक्कत बढ़ गई है। साथ ही वेरिकोज वेन्स की समस्या के अलावा निचले कमर में दर्द और घुटनों का दर्द भी बढ़ गया है। ऐसे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने कुछ आसान से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बताएं हैं जिन्हें आप अपने बिस्तर पर भी कर सकते हैं और इन समस्याओं से निजात भी पा सकते हैं। 

Inside1strech1

स्ट्रेच 1 एक्सरसाइज (Stretch 1)

स्ट्रेच 1 एक्सरसाइज में आपको आपको बिस्तर पर लेट करे या योगा मैट पर लेटर अपने पैरों क उठा कर सीने के पास लाना है और हाथों को पैरों पर रखना है। अब छाती के साप इस 5 मिनट तक रखें और होल्ड करते रहें। अब फिर पैरों को खोलें और स्ट्रेट करें। दोबारो मोड़े और फिर छोती तक ले आएं। इस तरह आप इस आसान से स्ट्रेच को करके लोअर बैक पेंन यानी कि निचले कमर के दर्द से बच सकते हैं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

स्ट्रेच 2 एक्सरसाइज (Stretch 2)

स्ट्रेच  एक्सरसाइज में आपको एक तकिए कि मदद लेनी है और स्ट्रेच 1 एक्सरसाइज को करते हुए ही अपने पैरों को मोड़ लेना है। इसमें आप अपने दोनों पैरों को मोड़ कर तकिए पर लगाना है और दोनों हाथों को खोल देना है। इसे करते समय आपको जितना हो सकते उतना अपनी बॉडी को स्ट्रेच करना है। इससे आपके बैक के नसों का भी एक्सरसाइज हो जाएगा और ये वेरिकोज वेन्स की समस्या को दूर करने में मदद करेगा। साथ ही जिन महिलाओं के बैक में दर्द रहता है या जो मोटापे से पीड़ित हैं, उनके लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। 

इसे भी पढ़ें : घर से बाहर नहीं जा सकते हैं तो कमरे में एक जगह पर खड़े होकर करें जॉगिंग, जानें 'स्टेशनरी जॉगिंग' के फायदे

स्ट्रेच 3 एक्सरसाइज (Stretch 3)

इसमें आपको लेटना है और एक पैर को आधा मोड़ कर आगे रखना है और दूसरे को मोड़ कर ऊपर लाना है। फिर इस पैर पाल्थी मारने की मुद्रा में दूसरे पैर पर डाल दें। इससे आपके हिप्स से आपको मदद मिलेगा और आपके घुटनों के दर्द में भी राहत मिलेगा। 

Inside3VaricoseVeins

इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को कब करें? 

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) की मानें, तो इन एक्सरसाइज को हमें सुबह उठने के बाद करना चाहिए।  अगर आपको टाइम नहीं मिल पाता है तो आपको इसे सोने से पहले करना चाहिए। आप चाहें, तो इसे दो बार यानी कि सोने से पहले और सुबह उठने के बाद भी कर सकते हैं। इससे आपके शरीर के हर अंग को बेहतर महसूस होगा और आपको  वेरिकोज वेन्स, कमर में दर्द और घुटनों का दर्द के अलावा शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही करने में भी मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें : हर दिन 1 किलोमीटर दौड़ने से कितना वजन घटा सकते हैं आप? जानें रोजाना दौड़ने के फायदे

इसके अलावा आप नियमित एक्सरसाइज को करके भी इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। बता दें एक्‍सरसाइज ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद करती है जो कि वैरिकोज वेन्स का एक बड़ा कारण है। अब जब हम अपने घरों में हैं और वर्क फ्रॉम कर रहे हैं, तो एक्सरसाइज करने से आप मोटापे से भी बच सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी वेरिकोज वेंस की समस्‍या को ठीक कर सकते हैं। जिसमें कि आपको अपने ब्‍लड प्रेशर को कम करना है और रक्‍त वाहिकाओं को आराम पहुंचाना है।  ऐसे में आप स्विमिंग, वॉकिंग और योग आदि की भी मदद ले सकते हैं।

Read more articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

चिंता मुक्त रहना है तो कुछ समय के लिए रहें गैजेट्स से दूर, मिलिंद सोमन ने 36 घंटे ऐसा करने के बाद बांटा अनुभव

Disclaimer