पेट हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसमें किसी भी तरह की परेशानी कई तरह की समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। अगर आपके पेट में ऐंठन या फिर खिंचाव जैसा महसूस होता है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। दरअसल, पेट में खिंचाव कई सामान्य कारणों से भी होता है। वहीं, कई ऐसे गंभीर कारण भी हैं, जिसकी वजह से पेट में खिंचाव हो सकता है। आज हम इस लेख में पेट में खिंचाव के कारण और उसे ठीक करने के उपायों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं पेट में खिंचाव क्या होता है?
पेट में खिंचाव के क्या लक्षण हैं?
पेट में खिंचाव अपने आप में ही एक लक्षण होता है। इसमें खिंचाव के साथ-साथ आपको सूजन और दर्द जैसा भी महसूस हो सकता है। इसके अलावा पेट में खिंचाव के कई अन्य लक्षण हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - पेट के बीच में दर्द के हो सकते हैं ये कारण, समय पर कराएं इलाज
पेट में खिंचाव के क्या कारण होते हैं?
पेट में खिंचाव के कई कारण हो सकते हैं, जैसे
पीरियड्स
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को पेट में ऐंठन और खिंचाव जैसा महसूस होता है। यह परेशानी प्रोस्टाग्लैंडीन द्वारा निर्मित गर्भाशय की परत की वजह से होता है। प्रोस्टाग्लैंडीन की वजह से मांसपेशियों में संकुचन होता है, जिसकी वजह से पेट में खिंचाव उत्पन्न होता है।
दौड़ना
दोड़ने के बाद भी पेट में खिंचाव उत्पन्न होता है। यह परेशानी अक्सर डिहाइड्रेशन की वजह से हो सकता है। ऐसे में रनिंग से पहले बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है। हालांकि, सीमित मात्रा में पानी पिएं।
फूड पॉइजनिंग
खाने के बाद कुछ लोगों को पेट में खिंचाव जैसा महसूस हो सकता है। दरअसल, इसका कारण फूड पॉइजनिंग हो सकता है। अधिक मसालेदार या फिर तेलीय चीजों के कारण पेट में काफी ज्यादा खिंचाव जैसा अनुभव होता है। इसके अलावा कब्ज, अपच जैसी परेशानी भी देखने को मिलती है।
पेट में खिंचाव के अन्य सामान्य कारण
- संवेदनशील आंत की बीमारी
- पेट की मांसपेशियों में खिंचाव
- यूटीआई की परेशानी
- खाने से एलर्जी होने पर भी कुछ लोगों के पेट में खिंचाव हो सकता है।
- नासूर के साथ बड़ी आंत में सूजन
पेट में खिंचाव के गंभीर कारण
गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज डिम्बग्रंथि के कैंसर या अल्सर
- पित्ताशय की पथरी
- आंत्र रुकावट या ऑब्स्ट्रक्शन
- डायवर्टिक्युलाइटिस, इत्यादि।
पेट में खिंचाव होने पर क्या करें?
- पेट में खिंचाव महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
- खाने में बदलाव करें।
- नियमित रूप से हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करें।
- धूम्रपान और एल्कोहल से दूरी बनाएं।
- तेल-मसालेदार खाने के बचें, इत्यादि।
पेट में खिंचाव के कई कारण सामान्य और गंभीर कारण हो सकते हैं। अगर आपको लंबे समय से पेट में खिंचाव जैसा महसूस होता है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि समय पर आपका इलाज हो सके।
Read Next
क्या अस्थमा के कारण सीने में दर्द हो सकता है? जानें किन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version