
कई महिलाएं पेट या लोअर बैक में होने वाले दर्द को तुरंत पीरियड्स से जोड़ देती हैं, लेकिन यह जरूरी है कि लगातार रहने वाला या असामान्य रूप से तेज दर्द को सिर्फ ‘पीरियड क्रैम्प’ समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शुरुआती स्टेज में किडनी स्टोन का दर्द भी पीरियड वाले दर्द जैसा लगता है, जिससे सही समय पर पहचान और इलाज में देरी हो जाती है। Dr. Rajasekara Chakravarthi Madarasu, Senior Consultant Nephrologist, Clinical Director & HOD Of Nephrology And Transplant Services At Yashoda Hospital, Hyderabad ने बताया कि महिलाएं पीरियड्स का दर्द और किडनी स्टोन में होने वाले दर्द के बीच अक्सर कंफ्यूज हो जाती हैं। दर्द के प्रकार और पैटर्न के आधार पर दर्द का कारण पता लगाने में मदद मिल सकती है।
इस पेज पर:-
पीरियड्स के दर्द और किडनी स्टोन के दर्द के बीच अंतर- Difference Between Periods Pain And Kidney Stone Pain

- पीरियड क्रैम्प (Period Cramps) आमतौर पर हल्का, धड़कता हुआ या मरोड़ जैसा दर्द होता है, जो पीरियड शुरू होने से एक-दो दिन पहले आता है और ब्लीडिंग शुरू होते ही धीरे-धीरे कम हो जाता है। इसका टाइमिंग हर महीने लगभग एक जैसा रहता है। यह दर्द कभी-कभी जांघों या लोअर बैक तक भी फैल सकता है।
- Dr. Rajasekara Chakravarthi Madarasu ने बताया कि इसके विपरीत, किडनी स्टोन का दर्द बहुत तेज, अचानक और चुभने वाला होता है। यह ज्यादातर फ्लैंक रीजन यानी पेट के साइड, पसलियों के नीचे शुरू होता है और लहरों की तरह आता-जाता है। दर्द नीचे पेट या ग्रोइन तक भी फैल सकता है। पीरियड क्रैम्प के विपरीत, किडनी स्टोन का दर्द महीने के किसी भी दिन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर के इन हिस्सों में हो सकता है किडनी की पथरी का दर्द, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
किडनी स्टोन में ये लक्षण भी नजर आते हैं- Other Symptoms Of Kidney Stone
- मतली या उलटी होना
- पेशाब करते समय जलन या दर्द होना
- पेशाब में खून आना
- बार-बार पेशाब जाने की तीव्र इच्छा होना
अगर इन लक्षणों के साथ एक तरफ तेज दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए। लक्षणों को अनदेखा करने से किडनी में इंफेक्शन या बड़े नुकसान का खतरा रहता है।
अल्ट्रासाउंड से किडनी स्टोन की पुष्टि होती है- Ultrasound For Kidney Stone
- साधारण सीटी स्कैन या अल्ट्रासाउंड से किडनी स्टोन का पता आसानी से लग सकता है।
- सही समय पर जांच करवाएंगे, तो इलाज को समय रहते शुरू किया जा सकता है।
निष्कर्ष:
महिलाएं अपने शरीर के संकेतों को ध्यान से सुनें। अगर दर्द का पैटर्न बदले या यह सामान्य पीरियड क्रैम्प से अलग महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 14, 2025 17:21 IST
Published By : Yashaswi Mathur