Can Kidney Stone Cause Back Pain In Hindi: डाइट में ध्यान न देने और दूषित पानी की वजह से किडनी में स्टोन होने की समस्या हो सकती है। यह एक गंभीर समस्या होती है, क्योंकि इससे व्यकित की लाइफस्टाइल प्रभावित होती है। किडनी स्टोन होने पर व्यक्ति को पेट के किनारे में दर्द, यूरिन पास करने में परेशानी और कुछ मामलों में यूरिन से खून आने की समस्या भी देखने को मिलती है। किडनी स्टोन एक तरह का क्रिस्टल होता है, जो सोडियम और मिनरल्स के जमा होने की वजह से बनता है। जानकार बताते हैं कि किडनी स्टोन का साइज अलग-अलग हो सकता है। छोटे आकार के स्टोन को डाइट चेंज्स और मेडिसिन के उपयोग से निकला जा सकता है। लेकिन, गंभीर मामलों में अन्य तरीकों को अपनाया जा सकता है। इस लेख में नारायणा अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट इंटनरल मेडिसिन डॉ. गौरव जैन से जानते हैं कि क्या कि़डनी स्टोन की वजह से पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है।
किडनी स्टोन से पीठ दर्द का संबंध - Connection Between Kidney Stone And Back Pain In Hindi
किडनी हमारे शरीर के निचले हिस्से में, रीढ़ की हड्डी के दोनों ओर स्थित होती हैं। जब किडनी स्टोन मूत्रवाहिनी (ureter) में फंस जाता है, तो यह मूत्र प्रवाह को बाधित करता है। इस वजह से गुर्दे पर दबाव बढ़ जाता है और यह पीठ दर्द का कारण बनता है। इस दौरान व्यक्ति का दर्द आमतौर पर कमर के एक तरफ महसूस होता है। यह दर्द काफी तेज और असहनीय हो सकता है। कुछ मामलों में यह यह दर्द पेट, कमर और जांघ तक फैल सकता है। इस स्थिति में दर्द में उतार-चढ़ाव होता है, जो कभी तेज और कभी हल्का महसूस हो सकता है।
किडनी स्टोन के अन्य लक्षण - Symptoms Of Kidney Stone in Hindi
पीठ दर्द के अलावा किडनी स्टोन के अन्य सामान्य लक्षण हैं।
- पेशाब में जलन: पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होना।
- यूरिन में खून आना: स्टोन के मूत्र मार्ग को खरोंचने के कारण खून आ सकता है।
- यूरिन में गाढ़ापन: किडनी में स्टोन बनने के बाद व्यक्ति को यूरिन में गाढ़ापन आ सकता है। साथ ही, यूरिन से दुर्गंध भी आती है।
- व्यक्ति को बार-बार उल्टी आने लगती है।
- कुछ लोगों को किडनी स्टोन के बाद बार-बार बुखार और अन्य इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है।
किडनी स्टोन का कारण - Causes Of Kidney Stone in Hindi
- पर्याप्त पानी न पीने से यूरिन में मिनरल्स जमा हो जाते हैं।
- अधिक मात्रा में नमक, चीनी और प्रोटीन का सेवन करना।
- परिवार में किडनी स्टोन पहले होता है तो ऐसे में उस परिवार के अन्य सदस्यों को भी जोखिम हो सकता है।
- मोटापा, हाइपरथायरायडिज्म, और कुछ मेडिसिन के प्रभाव से भी स्टोन बनने की संभावना अधिक होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या उम्र के साथ बढ़ जाता है किडनी रोग का जोखिम? जानें कारण और बचाव
Can Kidney Stone Cause Back Pain In Hindi: किडनी स्टोन के कारण पीठ दर्द एक सामान्य लेकिन गंभीर समस्या हो सकती है। यह दर्द केवल किडनी पर अतिरिक्त दबाव का संकेत नहीं है, बल्कि यह यूरिनरी ट्रैक्ट में रुकावट या संक्रमण का संकेत हो सकती है। किडनी स्टोन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, स्वस्थ आहार लें, और लक्षणों को नजरअंदाज न करें।