पेट के बीच में दर्द के हो सकते हैं ये कारण, समय पर कराएं इलाज

Middle abdominal pain: पेट के बीच में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख कारणों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के बीच में दर्द के हो सकते हैं ये कारण, समय पर कराएं इलाज


Middle abdominal pain: पेट में दर्द की समस्या काफी आम है। लेकिन जब यह परेशानी बार-बार होने लगे तो इसके कुछ गंभीर कारक हो सकते हैं। इस स्थिति में पेट दर्द का इलाज कराना जरूरी होता है। पेट दर्द कभी भी किसी भी उम्र और वर्ग के लोगों को हो सकता है। कुछ लोगों को पेट के बीच में हल्का सा दर्द हमेशा महसूस होता है। क्या आप इसके कारणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम इस लेख में जानेंगे। आइए जानते हैं पेट के बीच में हल्का दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? 

पेट के बीच में हल्का दर्द क्यों होता है?

पेट के बीच में हल्का दर्द होने का कारण अपच, ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इन कारणों के बारे में-

अपच की परेशानी

पेट के बीच में हल्का दर्द होने का कारण अपच की परेशानी हो सकती है। अपच होने पर पेट के ऊपरी हिस्से में काफी ज्यादा बेचैनी महसूस होती है, जिसकी वजह से आपको पेट भरा-भरा महसूस होता है। यह इनडाइजेशन के लक्षण हो सकते हैं। अपच की परेशानी स्मोकिंग, चिंता, जल्दी-जल्दी खाना, एल्कोहल इत्यादि कारणों से हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - खाना खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

गॉलब्लैडर पथरी

पित्ताशय में पथरी की वजह से भी पेट के बीच में हल्का सा दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल, पित्त की थैली में पथरी होने पर पेट में काफी ज्यादा गैस बनती है, जिसकी वजग से आपको पेट के ऊपरी हिस्से में काफी ज्यादा या फिर हल्का सा दर्द महसूस हो सकता है। इस स्थिति में अपने खानपान पर ध्यान दें। हल्के आहार का सेवन करें, जिससे पेट के बीच में होने वाले दर्द को कम किया जा सके। 

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन 

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की से ग्रसित लोगों को भी पेट के बीच में दर्द महसूस हो सकता है। यह परेशानी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होती है। इसकी वजह से न सिर्फ पेट में दर्द होता है, बल्कि इसके कारण झागदार पेशाब, पेट में दर्द, बुखार इत्यादि भी हो सकता है। 

पेन्क्रियाज में परेशानी

पैन्क्रियाज हमारे पेट में स्थित एक अंग है। यह इंसुलिन और ग्लूकोज को उत्पन्न करने में हमारी मदद कर सकता है। इसमें किसी भी तरह की परेशानी होने पर पेट में दर्द महसूस हो सकता है। इसकी वजह पेट के बीच में हल्का सा दर्द होता है। यह दर्द गंभीर या सामान्य हो सकता है। कुछ लोगों को लेटने पर इसकी समस्या काफी ज्यादा महसूस होती है। 

पेट के बीच में दर्द के अन्य कारण

  •  पथरी
  • पेट, कोलन (बड़ी आंत) और अन्य अंगों का कैंसर
  • पित्त की थैली में सूजन
  • आंतों में रक्त की आपूर्ति में कमी 
  • गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स (जीईआरडी)
  • सूजन आंत्र रोग (क्रोहन रोग या अल्सरेटिव कोलाइटिस)
  • मांसपेशियों में तनाव
  • पेल्विक में सूजन
  • पीरियड्स, इत्यादि।

पेट के बीच में हल्का या फिर गंभीर रूप से दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको बार-बार दर्द महसूस हो रहा है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि गंभीर स्थितियों से बचा जा सके। 

 

Read Next

सेक्शुअली फैलने वाली बीमारियां कौन सी हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version