खाना खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

Stomach Burning After Eating Food: खाना खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है? जानें इस समस्या के कारण और बचाव के उपाय। 
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय


Stomach Burning After Eating Food: मौजूदा समय में असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण लोगों में एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। पेट में गैस बनने की समस्या और एसिडिटी से लगभग हर व्यक्ति परेशान होता है। कई लोगों में ये समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं जिसकी वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। भोजन करने के बाद पेट में जलन होना भी एसिडिटी का ही लक्षण माना जाता है। यह समस्या लंबे समय तक बनी रहने पर गंभीर रूप ले लेती है और इसकी वजह से पाचन तंत्र पर गहरा असर पड़ता है। खाना खाने के बाद पेट में जलन की वजह से उल्टी, जी मिचलाने जैसी परेशानी भी होती है। कुछ लोगों में यह समस्या गलत समय पर भोजन करने की वजह से होती है तो कुछ लोगों में इसके लिए कई दूसरे कारण जिम्मेदार होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं खाना खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है और इससे बचने के उपाय के बारे में। 

खाना खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है?- What Causes Stomach Burning After Eating Food?

खाना खाने के बाद पेट में जलन की समस्या के लिए कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। ज्यादातर लोगों में यह समस्या व्यस्त दिनचर्या और गलत समय पर भोजन करने की वजह से होती है। ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन करते हैं उन्हें इस समस्या का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। पेट में जलन होने को एसिडिटी का लक्षण माना जाता है। अपच और पाचन तंत्र के कमजोर होने के कारण लोग इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं।

Causes of Stomach Burning After Eating Food

इसे भी पढ़ें: रात के समय खांसी आने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इसे रोकने के लिए क्या करें

खाना खाने के बाद पेट में जलन की समस्या के मुख्य कारण इस तरह से हैं-

  • बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन का सेवन करना।
  • सही समय पर भोजन न करने की वजह से।
  • फूड प्वाइजनिंग के कारण पेट में जलन की समस्या।
  • प्रेगनेंसी के दौरान एसिड रिफ्लक्स की वजह से।
  • पाचन तंत्र के कमजोर होने के कारण।
  • ब्लोटिंग और एसिडिटी की वजह से।

खाने के बाद पेट की जलन दूर करने के उपाय- Remedies for Burning Stomach

खाना खाने के बाद जलन की समस्या को दूर करने के लिए आप ये उपाय अपनाएं-

1. खाना खाने के बाद पेट और गले में जलन की समस्या दूर करने के लिए सौंफ का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इस समस्या से बचने के लिए आप पहले 1 चम्मच सौंफ को पानी में भिगो लें। इसे लगभग 6 से 7 घंटे तक भिगोने के बाद छान लें और सुबह के समय इसका सेवन करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको पेट में जलन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

2. खाली पेट गुड़ का सेवन करने से आपको पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। खाना खाने के बाद पेट में जलन होने पर एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करने से फायदा मिलेगा। इसके लिए खाने के बाद गुड़ को मुंह में रखकर कुछ देर तक चूसते रहें।

3. खाना खाने के बाद पेट में जलन की समस्या दूर करने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा जूस पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और कई फायदे मिलते हैं। अपच और एसिडिटी की समस्या में सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: पेट में जलन क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से

खाना खाने के बाद पेट में जलन को दूर करने के लिए ऊपर बताये गए उपाय बहुत प्रभावी माने जाते हैं। इसके अलावा अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो अपने भोजन का एक समय फिक्स करें। अनियमित समय पर भोजन करने से पेट में जलन की समस्या अक्सर होती है। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

एक्सरसाइज करते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैर सुन्न होना हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version