पेट में जलन क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से

Stomach Irritation causes: अगर आपके पेट में जलन और दर्द की समस्या रहती है, तो इसके पीछे ये कारण हो सकता है। आप इस तरह से सावधानियां रख सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में जलन क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से


आजकल के खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता है। इससे आपको पेट दर्द, जलन और ऐंठन की दिक्कत हो सकती है। कई बार तो ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि आपको सीने में दर्द और जलन की परेशानी आ सकती है। ज्यादा तीखा खाने से भी आपको पेट में जलन की तकलीफ हो सकती है। इसके अलावा बाहर का खाना या फ्राई खाने से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इससे आपको गट हेल्थ और आंत की समस्या भी हो सकती है। पेट की जलन के कारण आपको खाना खाने में परेशानी, उल्टी, जी मिचलाना और डाइजेशन की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अगर आप समय पर खाना नहीं खाते हैं, तो आपके पेट में एसिड बनने लगता है। इसके कारण भी पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आइए पेट में जलन के कारण और उसे दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से बात की डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से। 

stomach-irritation-causes

पेट में जलन के कारण 

1. बाहर का बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से आपको पेट में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। 

2. अगर आपको नॉनवेज खाना पसंद है, तो इसका भी संयमित मात्रा में सेवन करें। क्योंकि अधिक नॉनवेज खाने से आपको पेट में जलन और दर्द की दिक्कत दूर हो सकती है। 

3. अगर आप बहुत अधिक ऑयली खाना खाते हैं, तो आपको पेट में जलन की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा आंतों की परेशानी और दर्द हो सकता है। 

4. कई लोग समय पर खाना नहीं खाते हैं या खा पाते हैं। जिसकी वजह से भी पेट में एसिड बनने लगता है और जलन होने लगती है। 

5. फूड प्वाइजनिंग के कारण भी आपको पेट में जलन और दर्द हो सकता है। इसलिए हमेशा साफ और सही तरीके से बना हुआ खाना खाएं। 

इसे भी पढे़ं- पेट दर्द का कारण: इन 7 कारणों से आपको हो सकता है पेट दर्द, बचाव के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

stomach-irritation-home-remedies

इन तरीकों से पेट की जलन दूर करें

1. पेट की जलन को दूर करने के लिए आप सुबह खाली पेट में सौंफ का पानी पी सकते हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इससे आपकी पेट की जलन की समस्या दूर हो सकती है। 

2. वहीं इलायची का सेवन करने से भी आपकी पेट की गर्मी, जलन और एसिडिटी की परेशानी दूर हो सकती है। इलायची खाने से पेट में अधिक एसिड नहीं बनता है और पेट की समस्याएं दूर हो सकती है। 

3. अगर आपको खाने के बाद पेट में जलन और दर्द की दिक्कत होती है, तो आप पुदीना का पानी या चटनी भी खा सकते हैं। इससे भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी व औषधीय गुण डाइजेशन और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। 

4. पेट में जलन, गैस और कब्ज की परेशानी में आप तुलसी के पत्ते खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्वों आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं। 

5. इसके अलावा आप पेट की जलन को दूर करने के लिए आप जीरा का पानी भी पी सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

क्या रात में नहाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version