क्या रात में नहाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Bath At Night : क्या रात में नहाना चाहिए? अगर आप इस बात से कंफ्यूज हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात में नहाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Bath At Night : क्या रात में नहाना चाहिए? अक्सर आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि रात में नहाने से तबियत खराब हो जाती है। इसलिए कई लोग रात के समय नहाने से परहेज करते हैं। क्या सच में रात में नहाने से तबियत पर असर पड़ता है? इस विषय पर जानकारी के लिए हमने मैक्स हॉस्पिटल की फिजिशयन डॉक्टर गुंजन मित्तल से बात की। डॉक्टर का कहना है कि रात में नहाने से सेहत को नुकसान होता है या फायदा यह आपकी शारीरिक स्थिति और मौसम पर निर्भर कर सकता है। आइए विस्तार से जानत हैं इसके बारे में- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर गुंजन मित्तल का कहना है कि अगर आप रात के समय काफी थकान और सुस्त महसूस कर रहे हैं, तो इस समय आपके लिए नहाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। साथ ही आपके शरीर की थकान दूर होती है, जो नींद को बेहतर कर सकती हैं। वहीं, अगर मौसम काफी ठंडा है और आपकी तबियत ठीक नहीं है, तो इस स्थिति में रात के समय नहाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप इस स्थिति में नहाते हैं, तो हो सकता है कि आपकी तबियत बिगड़ जाए। सामान्य स्थिति में रात के समय नहाया जा सकता है, इससे स्वास्थ्य को कुछ फायदे हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - हमेशा नहाने के बाद ही खाना क्यों खाना चाहिए? जानें खाने के बाद नहाने के नुकसान

रात के समय नहाने के फायदे

रात के समय गर्मियों के दिनों मे या फिर शरीर से काफी ज्यादा पसीना आने के बाद नहाना जरूरी होता है। इससे आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

 एक्ने से छुटकारा

दिनभर के पसीने की वजह से आपके चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में रात के समय नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे दिनभरी की मौजूद गंदगी को स्किन से हटाया जा सकता है, जो एक्ने और पिंपल्स की समस्या को दूर कर सकता है।

तनाव करता है कम

दिनभर की गर्मी और तनाव को कम करने के लिए रात को नहाना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। इससे मानसिक और शारीरिक तनाव को कम किया जा सकता है। साथ ही आपको काफी अच्छी नींद भी आती है। 

नींद को करे बेहतर 

रात के समय नहाकर सोने से नींद अच्छी आती है। क्योंकि इससे आपका मानसिक तनाव कम होता है।

रात में कब न नहाएं?

  • डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है, तो रात में नहाने से परहेज करें। 
  • सर्दी के सीजन में ठंडे पानी से नहाने से बचें। इस दौरान अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं, तो गर्म पानी से नहाएं। 
  • छोटे बच्चों को रात के समय न नहलाएं।
  • एनर्जी की समस्या बढ़ने पर रात में न नहाएं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 
 

रात के समय नहाने से शरीर को काफी फायदे हो सकते हैं। वहीं, कुछ नुकसान भी हो सकता है। इसलिए नहाने से पहले अपनी शारीरिक स्थिति और मौसम का ध्यान रखें। ताकि आप इससे होने वाली समस्याओं से बच सकें।

 

Read Next

लिवर में गड़बड़ी होने पर करवाएं ये 6 टेस्ट

Disclaimer