Doctor Verified

क्या ठंड के मौसम में रात को सोने से पहले नहाना अच्छा होता है? जानें इसके फायदे-नुकसान

Is It Good To Have A Shower Before Bed In Winter In Hindi: ठंड के मौसम में रात को सोने से पहले नहाना अच्छा है या बुरा है, यह कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करता है। आइए, जानते हैं इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ठंड के मौसम में रात को सोने से पहले नहाना अच्छा होता है? जानें इसके फायदे-नुकसान


Is It Good To Have A Shower Before Bed In Winter In Hindi: अक्सर लोग ठंड के दिनों में नहाने से बचते हैं। जबकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में भी व्यक्ति को अपनी हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए। साफ-सफाई नहीं रखने से बीमारी और संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है। इसके बावजूद, ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो सर्दी के दिनों में नहाने से बचते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रात को सोने से पहले नहाना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि रात को सोने से पहले नहाने से थकान दूर होती और नींद अच्छी आती है। जबकि, यह भी माना जाता है कि ठंड के मौसम में रात को नहाकर नहीं सोना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम या बुखार हो सकता है। तो आइए, लीलावती अस्पताल मुंबई में इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. सी.सी. नायर से जानते हैं कि आखिर ठंड के दिनों में सोने से पहले नहाना चाहिए या नहीं?

क्या ठंड के मौसम में रात को सोने से पहले नहाना अच्छा होता है?- Is It Good To Have A Shower Before Bed In Winter In Hindi

shower-before-bed-in-winter-01

नहाना हर मौसम की पहली जरूरत होनी चाहिए। नहाने से न सिर्फ बीमारी का जोखिम कम होता है, बल्कि व्यक्ति फ्रेश फील करता है और एनर्जी का स्तर भी बढ़ता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या रात को सोने से पहले नहाना अच्छा होता है या नहीं? इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है, "आप रात को सोने से पहले किस तरह का शॉवर ले रहे हैं, यह बात अधिक मायने रखती है। अगर आप ठंड के दिनों में रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाते हैं, तो इससे बॉडी रिलैक्स होती है। यह अच्छी नींद के लिए मददगार साबित हो सकता है। वहीं, अगर आप इस बदलते मौसम में रात को सोने से पहले ठंडे पानी से नहाते हैं, तो बीमार होने का जोखिम बढ़ सकता है। रात को नहाने से सीने में दर्द, सर्दी-जुकाम और बुखार भी हो सकता है। कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि सर्दी के दिनों में रात को ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। इसके बजाय, गुनगुने पानी का शॉवर ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या रात में नहाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

ठंड के दिनों में सोने से पहले नहाने के फायदे

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

ठंड के दिनों में अगर आप गुनगुने पानी से नहाते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है। यह आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है। यहां तक कि बेहतर ब्लड सर्कुलेशन बॉडी को तेजी से रिकवरी में भी मदद करता है।

कील-मुंहासे दूर होते हैं

ठंड के दिनों में रात को सोने से पहले नहाने से स्किन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं। दरअसल, पूरे दिन की दौड़भाग भरी दिनचर्या के कारण शरीर में तरह-तरह के डस्ट चिपक जाते हैं। अगर इन्हें रिमूव न किया जाए, तो इससे चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या हो सकती है। वहीं, अगर आप रात को गुनगुने पानी से नहाते हैं और बाद में मॉइस्चराइजर अप्लाई करते हैं, तो इससे स्किन पिंपल और एक्ने की समस्या दूर होती है। साथ ही, स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट भी बनती है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार क्या है नहाने का सही समय? आयुर्वेदाचार्य से जानें आपको कब नहीं नहाना चाहिए

स्ट्रेस कम होता है

शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अगर आप ठंड के दिनों में रात सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाते हैं, तो इससे स्ट्रेस कम होता है। यह बेहतर नींद आने में मदद मिलती है।

ठंड के दिनों में सोने से पहले नहाने के नुकसान

अगर आप सोने से पहले नहाते हैं, लेकिन मॉइस्चराइजर अप्लाई नहीं करते हैं। ऐसे में आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। यह स्किन के लिए सही नहीं है रात को सोने से पहले हेयर वॉश करना सही नहीं है। क्योंकि लोग गीले बालों में सो जाते हैं। इससे फंगल इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

रोज हीटिंग पैड का इस्तेमाल करने से हो सकते हैं ये 4 नुकसान, जानें कारण

Disclaimer