Expert

National Milk Day: रात को सोने से पहले जरूर पिएं गर्म दूध, सेहत के मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Is It Good To Have Hot Milk Before Bed In Hindi: रात को सोने से पहले दूध पीने से पाचन क्षमता में सुधार होता है, नींद अच्छी आती है और बॉडी रिलैक्स होती है। जानें, इसके अन्य फायदों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
National Milk Day: रात को सोने से पहले जरूर पिएं गर्म दूध, सेहत के मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे


Is It Good To Have Hot Milk Before Bed In Hindi: आपने अक्सर विशेषज्ञों का कहते सुना होगा कि रात को सोने से करीब 3 घंटे पहले खाना खाना चाहिए। इससे खाई हुई चीजें हजम हो पाती हैं, जिससे नींद भी बेहतर आती है। यही नहीं, रात को डिनर भी हल्का लेना चाहिए। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रोत को सोने से पहले दूध जरूर पीते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर रात को सोने से पहले दूध पीना सही होता है? कहीं इसका स्वास्थ्य पर किसी तरह का नुकसान तो नहीं है? आज नेशनल मिल्क डे में हम एक्सपर्ट से जानते हैं कि रात को सोने से पहले दूध पीना चाहिए है या नहीं और इससे शरीर को किस तरह के फायदे मिलते हैं?

क्या रात को सोने से पहले दूध पीना चाहिए?- Is It Good To Have Hot Milk Before Bed In Hindi

is-it-good-to-have-hot-milk-before-bed-01

कई लोग ऐसे हैं, जो रात को सोने से पहले दूध पीते हैं। इस संबंध में पचौली वेलनेस क्लिनिक में सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रीति सेठ का कहना है, "रात को सोने से पहले दूध पीना गलत नहीं है। इससे स्वास्थ्य को फायदा होता है। असल में, दूध में कुछ कंपाउंड जैसे मेलाटोनिन और ट्रिप्टोफैन होते हैं। ये कंपाउंड बेहतर नींद को प्रमोट करते हैं। इसलिए, अगर किसी को नींद की समस्या रहती है, तो उन्हें रात को सोने से पहले दूध जरूर पीना चाहिए।" यही नहीं, रात को सोने से पहले दूध पीने के कई अन्य लाभ भी होते हैं। इस लेख में आगे जानते हैं उनके बारे में।

इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले दूध पीना आपके लिए है कितना फायदेमंद? जानें क्या सच में दूध पीकर सोने से आती है अच्छी नींद

रात को सोने से पहले दूध पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Milk At Night

तनाव कम करता है

जब आप रात को सोने से पहले गुनगुना या गर्म दूध पीते हैं, तो इससे शरीर रिलैक्स फील करता है। इससे एंग्जाइटी और स्ट्रेस का प्रभाव कम होता है। दिन भर की थकान के बाद खुद को रिलैक्स करने के रात को सोने से पहले दूध पीना एक अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले ठंडा दूध पीने के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर

बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी दूध पीना चाहिए। दूध में कई तरह के न्यूट्रिएंट होते हैं, जैसे विटामिन-डी, कैल्शियम और प्रोटीन। ये सभी तत्व स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है।

मसल्स रिकवरी में मदद

अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो अक्सर मसल्स से जुड़ी प्रॉब्लम से दो-चार होना पड़ता होगा। इस तरह की कंडीशन में जरूरी है कि आप मसल्स रिकवरी के लिए रात को सोने से पहले दूध पिएं। इससे मसल्स रिकवरी के साथ-साथ अगले दिन के लिए नए सिरे से एनर्जेटिक भी फील करेंगे।

इसे भी पढ़ें: रोज रात में सोने से पहले पिएं हल्दी वाला दूध, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

पाचन में सुधार

दूध में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो पाचन क्षमता में सुधार करते हैं। यही नहीं, गट हेल्थ भी बेहतर होता है। जो लोग अक्सर कब्ज या पेट से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए रात को सोने से पहले दूध पीना फायदेमंद हो सकता है।

नींद में सुधार

दूध में सेरोटोनिन होता है। यह हमारे शरीरके लिए अहम तत्व है। इसकी मदद से नींद अच्छी आती है। इसलिए अगर किसी को नींद की दिक्कत है या तनाव के सो नहीं पाते हैं, उन्हें रात को सोने से पहले दूध जरूर पीना चाहिए। हालांकि, इसकी मात्रा का ध्यान अवश्य रखें। रात को सोने से पहले 50 मिलीलीटर से ज्यादा दूध न पिएं। वहीं अगर किसी को हार्मोनल असंतुलन, जैसे पीसीओडी है उन्हें भी दूध पीने से बचना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

डिलीवरी के बाद जंक फूड खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें इससे होने वाले नुकसान

Disclaimer