Is It Good To Have Hot Lemon Water Before Bed In Hindi: गुनगुना नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में लाभकारी माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे इसमें विटामिन-सी होता है, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और पाचन क्षमता में भी सुधार होता है। यहीं नहीं, गुनगुना नींबू पानी पीने में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। ज्यादातर लोग सुबह नींद से उठते ही गुनगुना नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। सवाल यह उठता है कि क्या सोने से पहले गुनगुना नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।
क्या सोने से पहले गुनगुना नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है?- Is It Good To Have Hot Lemon Water Before Bed In Hindi
एक्सपर्ट की मानें, तो रात को सोने से पहले गुनगुना नींबू पानी पिया जा सकता है। इसमें कोई बुराई नहीं है। विशेषज्ञों की मानें, तो जिस तरह दिन में गुनगुने पानी में नींबू का रस मिक्स करके पिया जा सकता है। इसी तरह, रात को सोने से पहले भी आप गुनगुना पानी में नींबू पानी का रस मिलाकर पी सकते हैं। हालांकि, अभी इस क्षेत्र में पर्याप्त रिसर्च नहीं हैं। फिर भी विशेषज्ञ इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हैं। गुनगुने पानी में नींबू का रस पीने से मूड इंप्रूव होता है। यह बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है और इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या भी दूर होती है। असल में, गुनगुने पानी में नींबू के रस में विटामिन-सी होता है, जो कि सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: रात में सोने से पहले पिएं 1 गिलास गुनगुना पानी, मिलेंगे ये 11 फायदे
रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में नींबू का रस पीने के फायदे
वेट लॉस में मदद मिलती है
विशेषज्ञों की माने, तो जब आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में नींबू का रस पीते हैं, तो इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। इस तरह, बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में आपके बॉडी को वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। हां, इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी डाइट में किसी भी तरह की शुगरी ड्रिंक शामिल न करें। इसके अलावा, वजन कम करने के लिए अन्य फैक्टर्स भी जिम्मेदार होते हैं, जैसे एक्सरसाइज करना और डाइट में अनहेल्दी चीजें शामिल न करना।
बॉडी डिटॉक्स होती है
गुनगुने पानी में नींबू का रस पीने से किडनी फंक्शन में सुधार होता है। जाहिर है, जब किडनी सही तरह से काम करती है, तो ऐसे में बॉडी में मौजूद टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं। यह न सिर्फ किडनी हेल्थ के लिए सही है, बल्कि ब्लड मौजूद टॉक्सि भी बाहर निकल जाते हैं।
हार्ट हेल्थ में सुधार
जब आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में नींबू का रस पीते हैं, तो इसका पॉजिटिव असर आपके हार्ट हेल्थ पर भी पड़ता है। इसमें सिट्रस नाम का कंपाउंड होता है। यह कंपाउंड हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय
गुनगुने पानी में नींबू का रस पीने बरतें सावधानियां
वैसे तो गुनगुने पानी में नींबू का रस कोई भी पी सकता है। लेकिन, अगर किसी को दांतों से संबंधित समस्या है, तो उन्हें रात के समय गुनगुने पानी में नींबू का रस पीने से बचना चाहिए। इससे टीथ एनामेल खराब हो सकते हैं और दांतों से जुड़ी अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।
All Image Credit: Freepik