Expert

रात में सोने से पहले पिएं 1 गिलास गुनगुना पानी, मिलेंगे ये 11 फायदे

गुनगुना पानी सेहत के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। यहां जानिए सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीने के फायदे ?
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में सोने से पहले पिएं 1 गिलास गुनगुना पानी, मिलेंगे ये 11 फायदे


गलत खानपान और कम पानी पीने का बुरा असर सेहत पर पड़ता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट से जुड़ी समस्याएं ही आगे चलकर कई बीमारियों का कारण बनती हैं। इसका असर व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है, जिससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है। अगर पेट से जुड़ी समस्याओं पर समय से ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आप रात के समय 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) रात में 1 गिलास गुनगुना पानी पीने के फायदे बता रहे हैं।

सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीने के फायदे - Health Benefits Of Drinking A Glass Of Warm Water Before Bed

1. सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से आपका शारीरिक तंत्र (Body system) बेहतर तरीके से काम करेगा, जिससे नींद अच्छी आएगी। 

2. जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहती है, उनके लिए गुनगुना पानी पीकर सोना लाभदायक साबित हो सकता है। गुनगुना पानी पीने से आप रिलैक्स महसूस करेंगे और तनाव कम होगा।

इसे भी पढ़ें: शिशुओं में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) होने पर नजर आते हैं ये 3 लक्षण, जरूर दें ध्यान

3. डिनर करने के बाद अक्सर लोगों को पेट में भारीपन का एहसास होता है, ऐसे में गुनगुना पानी आपकी पेट से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकता है।

4. जिन लोगों को कब्ज, बदहजमी, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए भी गुनगुना पानी फायदेमंद साबित होगा।

5. गुनगुना पानी पाचन सिस्टम को बेहतर करने में मदद कर सकता है और मेटाबॉलिज्म लेवल को बढ़ा सकता है।

6. रात में गुनगुना पानी पीने से वजन कम करना भी आसान हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्म पानी फैट बर्न प्रोसेस को तेज करता है। 

warm water

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में महिलाओं को हल्दी वाला पानी पीना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की राय

7. रोजाना सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी पीने से यूरिन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। गर्म पानी पीने से यूरिन इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।

8. गुनगुना पानी आपके शरीर से विषैले पदार्थों का बाहर निकालने में सहायक होता है, जिससे सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 

9. गुनगुना पानी पीने से गले की सूजन में आराम मिलता है और गले से संबंधित समस्याओं को कम कर सकता है।

10. सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से आपके शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे बदन दर्द से आराम मिल सकता है।

11. गुनगुना पानी स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। शरीर में जमे टॉक्सिन के कारण स्किन पर मुंहासे और पिंपल्स निकलने लगते हैं और डेड स्किन सेल्स भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में रोजाना रात में गुनगुना पानी पीकर सोने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, जिसका अच्छा असर स्किन पर दिखाई देता है।

सोने से पहले गुनगुना पानी आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

डायबिटीज रोगी करें आंवला और हल्दी का सेवन, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Disclaimer