Expert

रोजाना खाली पेट पिएं गर्म पानी, सेहत को मिल सकते हैं ये 6 फायदे

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन, कुछ लोग सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना पसंद करते हैं, आइए जानते हैं सुबह बासी मुंह गर्म पानी पीने से क्या होता है या खाली पेट गर्म पानी पीने के क्या फायदे होते हैं
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना खाली पेट पिएं गर्म पानी, सेहत को मिल सकते हैं ये 6 फायदे


Health Benefits Of Drinking Hot Water On An Empty Stomach In Hindi: पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। शरीर में पानी की कमी कई बीमारियों का कारण बन सकता है। वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बीमारियों से बचाव संभव है। इसके साथ ही पानी आपकी स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। लेकिन, अगर आप इसी पानी को सही समय और सही तरीके से पीते हैं, तो इसके कुछ अन्य फायदे आपको मिल सकते हैं। कुछ लोगों को नॉर्मल पानी पीना पंसद होता है, जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें ठंडा पानी पीना पसंद होता है। लेकिन, नॉर्मल या ठंडे पानी से ज्यादा गर्म पानी पीना फायदेमंद (benefits of drinking warm water) माना जाता है। ऐसे में आइए डाइटिशियन गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से जानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होता है? 9benefits of drinking warm water in empty stomach)

खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे क्या हैं? - What Are The Benefits Of Drinking Warm Water in Empty Stomach in Hindi?

1. बेहतर पाचन - Better Digestion

गर्म पानी पीने से पाचन में सुधार होता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से आपके पाचन तंत्र को एक्टिव करने और गट को साफ करने में मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से खाना जल्दी पचता है और पेट में एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है। गर्म पानी पीने से शरीर के एंजाइम एक्टिव होते हैं, जो खाने को पचाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: होने वाली है शादी तो गर्म पानी में घी मिलाकर शुरू कर दें पीना, स्किन करेगी ग्लो और सेहत को मिलेंगे फायदे

2. टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकाले - Flushes Out Toxins

गर्म पानी पीने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थों और गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह शरीर में जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जो ब्लड में सुधार करता है और स्किन को निखारता है। शरीर से टॉक्सिक पदार्थो को बाहर निकालने से शरीर की ताकत बढ़ती है और व्यक्ति हेल्दी रहता है।

3. ब्लड फ्लो में सुधार - Improves Blood Circulation

गर्म पानी पीने से आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। यह आपके शरीर के अलग-अलग अगों तक ब्लड के फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर के सभी अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं। इससे आपके शरीर की एनर्जी बढ़ती है और आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।

Benefits Of Drinking Warm Water

4. कंजेशन से राहत - Relieves Nasal Congestion

कंजेशन की समस्या के कारण सर्दी-खांसी और बंद नाक की समस्या को दूर करने में गर्म पानी का सेवन फायदेमंद होता है। गर्म पानी पीने से आपके गले और नाक की सूजन कम होती है, जिससे आपको आराम मिलता है। यह म्यूकस को पतला करता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है।

5. कब्ज की समस्या से राहत - Relieves Constipation Problem

गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह आपके गट हेल्थ में सुधार करता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है। ऐसे में सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से आपके गट को बढ़ावा मिलता है, जिससे मोशन में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: इलायची का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

6. मेटाबोलिज्म को बढ़ावा - Boosts Your Metabolism

गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, जिससे यह आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता है और कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। इसलिए, वजन कम करने वाले लोगों के लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष

खाली पेट गर्म पानी पीना आपके सेहत के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद हो सकता है। यह न सिर्फ आपके पाचन तंत्र में सुधार करता है, बल्कि शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है और कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।
Image Credit: Freepik

Read Next

हर्बल चाय पीते समय न करें ये 5 गलतियां, फायदे के बजाय होगा नुकसान

Disclaimer