-1748664369119.webp)
Can We Drink Hot Water In Stomach Pain In Hindi: गर्मी के दिनों में हर व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। ध्यान रखें कि गर्मी के दिनों में हर व्यक्ति को बहुत ज्यादा पसीना आता है, इससे बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। जब बॉडी डिहाइड्रेट होती है, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। जैसे सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, कमजोरी आदि। पर्याप्त पानी पीने से इस तरह की समस्या नहीं होती है। बहरहाल, आपने देखा होगा कि कुछ लोग हर मौसम में ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी पीते हैं। यहां तक कि पेट दर्द होने की स्थिति में भी गर्म पानी पीते हैं। यह माना जाता है कि पेट होने की स्थिति में गर्म पानी पीने से यह समस्या दूर हो जाती है। ऐसे में यह जान लेना आवश्यक है कि क्या वाकई ऐसा होता है यानी क्या इनका आपस में कोई कनेक्शन है? या यह महज एक भ्रम है? आइए, जानते हैं इस संबंध में इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की क्या राय है। (Kya Pet Dard Me Garam Pani Pina Chahiye)
क्या पेट होने पर गर्म पानी पीन सकते हैं?- Is It Safe To Drink Warm Water In Stomach Pain In Hindi
-1748664732515.jpg)
पेट दर्द में गर्म पानी पिया जा सकता है या नहीं? इस बारे में जानने से पहले यह जान लेना जरूरी पेट दर्द की समस्या क्यों होती है? पेट दर्द एक बहुत ही कॉमन समस्या है। आमतौर पाचन संबंधी समस्या होने पर, ओवर ईटिंग करने पर या स्पाइसी फूड खा लेने के कारण पेट दर्द की समस्या हो सकती है। वहीं, महिलाओं में पीरियड्स की वजह से या प्रेग्नेंसी के दौरान भी पेट दर्द की शिकायत देखने को मिलती है। इसका मतलब यह है कि पेट दर्द के कई अन्य मेडिकल कंडीशंस हो सकते हैं। इसलिए कारण जानते हुए उसका इलाज जाना जरूरी होता है। अब बात करते हैं कि क्या पेट दर्द में गर्म पानी पी सकते हैं? इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह है, "पेट दर्द होने पर आप हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं। यह पूरी तरह सेफ होता है। साथ ही, पेट दर्द को कम करने में भी मदद करता है।" सवाल है गर्म पानी पीने से पेट दर्द से राहत कैसे मिलती है? इस पर एक्सपर्ट कहते हैं, "जब आप गर्म पानी पीते हैं, तो स्टमक मसल्स रिलैक्स होती हैं, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और पेट में आई सूजन भी कम होती है। इस तरह देखा जाए, तो पेट दर्द में गुनगुना पानी पीने से इस समस्या से राहत मिलतने लगती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या रोज सुबह गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है? डॉक्टर से जानें
पेट दर्द में गर्म पानी पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Warm Water In Stomach Pain In Hindi
मसल्स रिलैक्स होती हैं
पेट दर्द में गुनगुना पानी पीना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से जुबान को नुकसान हो सकता है। इसलिए, पेट होने की स्थिति में गुनगुना पानी पीना चाहिए। बहरहाल, जब आप पेट होने पर गुनगुना पानी पीते हैं, तो इसकी वजह से पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती है। आपने नोटिस किया होगा कि जब पाचन संबंधी समस्या के कारण पेट में दर्द होता है, तो इससे असहजता बढ़ती है। इसे कम करने के लिए मसल्स को रिलैक्स करना जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से गैस से राहत मिलती है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
पेट दर्द की समस्या हो या किसी भी तरह की अन्य दिक्कत। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर आपकी रिकवरी बेहतर हो जाती है। इसी तरह, जब आप पेट होने पर गुनगुना पानी पीते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन में अपने आप सुधार होने लगता है। ब्लड सर्कुलेशन के कारण प्रभावित हिस्से में न्यूट्रिएंट्स और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है, तो परेशानी अपने आप कम होने लगती है।
सूजन में कमी
पेट दर्द होने का एक कारण सूजन भी होती है। जब आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो इससे पेट में आई सूजन में कमी आती है और दर्द से छुटकारा मिल जाता है। आपको बता दें कि आमतौर पर सूजन डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में होती है। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है, जिससे टॉक्सिंस पेशाब के जरिए बॉडी से बाहर निकल जाते हैं।
पेट दर्द में गर्म पानी पीने के नुकसान
आमतौर पर पेट दर्द होने पर गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन, इसे सीमित मात्रा में ही पिया जाना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-
- डिहाइड्रेशन
- पेट में जलन
- पेट दर्द का बढ़ना
- गले में खराश
- स्टमक लाइनिंग में तकलीफ।
All Image Credit: Freepik
FAQ
- क्या गर्म पानी पीने से पेट दर्द में फायदे होते हैं?गर्म पानी पीने से पेट दर्द में कई तरह से फायदे होते हैं, जैसे क्रैंप्स में कमी आती है, पाचन क्षमता में सुधार होता है और सूजन में भी कमी आती है।
- पेट दर्द में तुरंत आराम कैसे पाएं?पेट दर्द से तुरंत आराम पाने के लिए जरूरी है कि आपको इसके मुख्य कारण का पता हो। आमतौर पर पेट दर्द से राहत के लिए आप गुनगुना पानी, पुदीने की चाय जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, पर्याप्त रेस्ट करना भी जरूरी होता है।
- गर्म पानी पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है?गर्म पानी पीने से कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं, जैसे रेस्पिरेटरी सिस्टम में सुधार होता है, वजन कम करने में मदद करता है और पाचन क्षमता बेहतर होती है। खांसी और पेट दर्द जैसी समस्या में भी फायदा मिलता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version