Doctor Verified

Period Pain: क्या गर्म पानी पीने से पीरियड्स का दर्द कम होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Does Drinking Hot Water Reduce Period Pain In Hindi: गर्म पानी पीने से ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे पीरियड पेन कम होने में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Period Pain: क्या गर्म पानी पीने से पीरियड्स का दर्द कम होता है? जानें एक्सपर्ट की राय


Kya Period Me Garam Pani Pina Chahiye: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसने अपने जीवनकाल में कभी न कभी पीरियड्स के दौरान दर्द न झेला हो। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हल्का दर्द होता है, तो कुछ महिलाओं के लिए यह असहनीय होता है। ऐसी महिलाएं पीरियड पेन से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरहके उपाय अपनाती हैं। जैसे, हॉट वॉटर बैग से सिंकाई करती है, मेडिसिन लेती हैं और कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। इसी तरह, कुछ महिलाएं पीरियड पेन को कम करने के लिए गर्म पानी पीती हैं। सवाल ये उठता है कि क्या वाकई पीरियड पेन से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी पीना कारगर होता है? या यह महज एक मिथक है? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से।

क्या वाकई गर्म पानी पीने से पीरियड्स का दर्द कम होता है?- Can Drinking Hot Water Reduce Period Cramps In Hindi

Can Drinking Hot Water Reduce Period Cramps In Hindi

पीरियड्स के दौरान गुनगना पानी पीना लाभकारी हो सकता है। विशेषज्ञों की राय है कि पीरियड्स के दौरान न सिर्फ पेट दर्द होता है, बल्कि कमर, कमर के निचले हिस्से, पैरों में भी दर्द का अहसास होता है। कभी-कभी पीरियड्स की वजह से सिरदर्द भी होने लगता है। कुछ महिलाओं के शरीर में हल्की सूजन भी आ जाती है। इस तरह की कंडीशन में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा पानी पीते हैं, उसस पीरियड्स में हुई ब्लोटिंग की समस्या दूर होत है। वहीं, अगर आप गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीते हैं, तो यह भी आपके मसल्स क्रैंप, पीरियड पेन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। दरअसल, जब आप गुनगुना पानी पीती हैं, तो इससे बॉडी में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे बॉडी मसल्स रलैक्स होती हैं। ऐसे में पीरियड्स के दौरान गर्भाशय में आई संकुचन के कारण हो रहे दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में करते हैं गर्म पानी की बोतल से मसाज, तो स्किन हो सकती है डैमेज, जानें बेहतर विकल्प 

पीरियड पेन से छुटकारा पाने के लिए कितना पानी पिएं

Can Drinking Hot Water Reduce Period Cramps In Hindi

सामान्यतः एक व्यक्ति को एक दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं, जब महिलाएं पीरियड्स में होती हैं, उन्हें सादा पानी डेढ़ से दो लीटर पीना चाहिए। इससे ब्लोटिंग और थकान दूरी होती है। साथ ही, सर्कुलर सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है। अगर गर्म पानी की बात की जाए, तो यह महिला की कंडीशन पर निर्भर करता है। अगर वे पूरा दिन गुनगुना पानी पीना चाहती हैं, तो पी सकती हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि अतिरिक्त मात्रा में गर्म पानी पीने से बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है, जिससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए, पीरियड पेन कम करने के लिए सीमित मात्रा में ही गुनगुना पानी पिएं। कितना पानी पीना है, इस संबंध में एक बार अपनी एक्सपर्ट से बात कर लें।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं हल्दी, ऐंठन और दर्द से मिलेगी राहत

पीरियड पेन कम करने के अन्य उपाय- Tips To Reduce Period Pain In Hindi

  • पीरियड पेन कम करने के लिए आप गुनगुने पानी से शॉवर ले सकती हैं। यह बॉडी मसल्स को रिलैक्स करने और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।
  • जिन महिलाओं को बहुत ज्यादा पीरियड पेन होता है, उन्हें हॉट वॉटर बैग का यूज करना चाहिए। हॉट वॉटर बैग को प्रभावित हिस्से में रखें और कुछ देर रिलैक्स करें।
  • पीरियड पेन को दूर करने के लिए पेट और पीठ में हल्के हाथों से मसाज करवा सकती हैं। इससे भी दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
  • पीरियड पेन को कम करने के लिए योगा या माइल्ड एक्सरसाज भी लाभकारी साबित हो सकते हैं। हां, अगर दर्द ज्यादा हो, तो बेहतर होगा कि डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit: Freepik

Read Next

डिलीवरी के बाद बवासीर से बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, पाचन से जुड़ी समस्याएं भी होंगी दूर

Disclaimer