Expert

पीरियड्स के दौरान गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं हल्दी, ऐंठन और दर्द से मिलेगी राहत

Turmeric In Hot Water Benefits: गर्म पानी में हल्दी मिलाकर पीने से पीरियड्स के दौरान महिलाओं की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं, जानें इसके सेवन का तरीका।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: May 09, 2023 08:00 IST
पीरियड्स के दौरान गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं हल्दी, ऐंठन और दर्द से मिलेगी राहत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Turmeric In Hot Water Benefits: पीरियड्स तो महिलाओं हर महीने करती हैं। लेकिन यह उनके लिए काफी कठिन समय होता है। क्योंकि इस दौरान उन्हें काफी दर्द और तकलीफ से गुजरना पड़ता है, जिससे छुटकारा पाने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सेवन करती हैं। ये दवाएं कुछ समय के लिए उन्हें राहत प्रदान करती हैं, लेकिन जब उनका असर खत्म हो जाता है, तो फिर से दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, कुछ महिलाओं पीरियड्स के दौरान असामान्य ब्लीडिंग की स्थिति से भी गुजरना पड़ता है। महिलाएं पीरियड्स के दौरान इन लक्षणों से राहत के लिए तरह-तरह के नुस्खे ट्राई करने में लगी रहती हैं। लेकिन उन्हें कुछ खास लाभ नहीं मिल पाता। इस स्थिति में उनके लिए हल्दी का पानी बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। अगर महिलाएं गर्म पानी में हल्दी मिलाकर पिएं, तो इससे उनकी समस्याएं हल हो सकती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स में हल्दी का पानी कैसे पिएं, इसका तरीका उन्हें पता नहीं होता। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

turmeric in hot water during periods in hindi

पीरियड्स में हल्दी का पानी पीने के फायदे- Benefits Of Turmeric Water During Periods In Hindi

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। साथ ही  यह एक प्राकृतिक एंटीस्पास्मोडिक है, जिससे यह पीरियड्स के दौरान दर्द, ऐंठन और मूड स्विंग को रोकने में मदद करती है। गर्म पानी में हल्दी मिलाकर पीने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है, जिससे ब्लीडिंग सामान्य तरीके से होती है। इसके अलावा, हल्दी गर्भाशय और पेल्विक क्षेत्र में ब्लड फ्लो बढ़ाती है। जिन महिलाओं, समय पर पीरियड्स न होने की समस्या रहती है, अगर वे नियमित गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पिएं, तो इससे पीरियड्स को रेगुलर करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढें: टाइम पर पीरियड्स न हों तो क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर की सलाह

इसे भी पढें: डायबिटीज रोगी इस तरह करें मोरिंगा पाउडर का प्रयोग, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

पीरियड्स में हल्दी का पानी कैसे पिएं- How to drink turmeric water during periods in hindi

इसके लिए आपको एक टी पैन में एक गिलास और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालना है। आप चाहें, तो कच्ची हल्दी का एक टुकड़ा कूटकर भी डाल सकते हैं। इसे 1-2 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें। फिर एक कप में छानकर निकाल लें। इसे घूंट-घूंट कर पिएं। आप चाहें, तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकती हैं। इसका सुबह खाली पेट सेवन करें, आपको पीरियड्स में बहुत लाभ मिलेगा। आप पीरियड्स में 2-3 बार इसका सेवन कर सकती हैं। आप चाहें, तो पानी की बजाए रात में दूध में हल्दी उबालकर भी पी सकते हैं।

All Image Source: freepik

 
Disclaimer