Benefits of Turmeric and Ghee Water: कई लोग सुबह उठते ही सबसे पहले चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन ये आदत शरीर को धीरे-धीरे खोकला करना शुरू कर देती है। इसके कारण पाचन संबंधित समस्याएं रहना शुरू हो जाती हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सुबह खाली पेट हर्बल टी पीने की सलाह देते हैं। सुबह खाली पेट गर्म पानी में हल्दी और घी मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। यह कॉम्बिनेशन एक हर्बल टी की तरह काम करता है। इसके सेवन से सेहत को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसके फायदे जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें यह कॉम्बिनेशन क्यों फायदेमंद है।
गर्म पानी में हल्दी और घी मिलाकर पीने के फायदे
इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। घी में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो एनर्जी लेवल मेंटेन रखने और बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। यह कॉम्बिनेशन वायरल इंफेक्शन और कई बीमारियों का खतरा कम होता है।
स्किन इंफेक्शन कम होते हैं- Reduce Skin Infection
हल्दी और घी का पानी स्किन इंफेक्शन कम करने में भी मदद करता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से इंफ्लेमेशन कम होती है, जो स्किन इंफेक्शन का कारण भी है। घी स्किन को मॉइस्चराइज करता है और स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा कम करता है।
इसे भी पढ़ें- दूध में हल्दी और घी डालकर सोने से पहले पिएं, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
खांसी-जुकाम में फायदेमंद- Cough and Cold
खांसी-जुकाम की समस्या में इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद है। हल्दी बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है। इससे जुकाम और गले में इंफेक्शन कम होता है। गले की खराश में भी हल्दी का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। घी होने से जमा हुआ कफ निकलता है। इससे चेस्ट इंफेक्शन भी कम होता है।
बॉडी डिटॉक्स होगी- Detox Body
बॉडी डिटॉक्स के लिए भी हल्दी और घी का पानी असरदार होता है। इसके सेवन से बॉडी में जमे टॉक्सिन निकल जाते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और हेल्दी रहती है। घी शरीर में जमी गंदगी को बाहर करता है। इससे बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें- हल्दी, सोंठ और गुड़ एकसाथ खाने से सेहत को मिल सकते हैं ढेर सारे फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका
पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा- Boost Digestion
गर्म पानी में हल्दी और घी मिलाकर पीना पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को एसिडिटी या कब्ज रहता है, उनके लिए यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है। यह ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याओं से भी राहत देने में मदद करता है। घी पाचन तंत्र को चिकनाहट देता है जिससे पेट अच्छे से साफ हो पाता है।
कैसे करें सेवन
आपको एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलानी है। इसमें एक चम्मच देसी घी मिलाएं। गरमागरम सेवन करने से आपको ज्यादा फायदा होगा।
यह कॉम्बिनेशन हर किसी के लिए फायदेमंद है। लेकिन जो लोग किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। खासकर जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल, मोटापे या दिल के जुड़ी कोई समस्या है।