Expert

डायबिटीज रोगी इस तरह करें मोरिंगा पाउडर का प्रयोग, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

Moringa Powder Benefits for Diabetes: मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करती हैं।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: May 25, 2023 11:21 IST
डायबिटीज रोगी इस तरह करें मोरिंगा पाउडर का प्रयोग, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Moringa Powder Benefits for Diabetes: मोरिंगा या सहजन एक अद्भुत पौधा है। सहजन की फलियां के साथ-साथ इसकी पत्तियां और डंडियां, दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे, पोटेशियम, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन आदि। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर की सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ ही बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण रोकने में मदद करती है। हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी यह बहुत मददगार है। डायबिटीज के रोगी भी अगर डॉक्टर से सलाह लेकर, नियमित रूप से मोरिंगा पाउडर का सेवन करें, तो इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इसके लाभ और प्रयोग का तरीका बता रहे हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल में कैसे लाभकारी है मोरिंगा

मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करती हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है और रेजिस्टेंस को कम करता है। इसके अलावा, इसका सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज एनर्जी के रूप में बेहतर ढंग से प्रयोग हो पाता है। यह ब्लड शुगर में अचानक स्पाइक से बचाव करता है। इस तरह यह डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

Moringa Powder Benefits for Diabetes

इसे भी पढें: क्या टाइप 2 डायबिटीज एक वंशानुगत (Genetic) बीमारी है? जानें डॉक्टर से

डायबिटीज में मोरिंगा पाउडर का सेवन कैसे करें- How to take moringa Powder For Diabetes

मोरिंगा पाउडर का सेवन आमतौर पर डायबिटीज रोगियों क लिए सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि यह डायबिटीज के दौरान दी जाने वाली दवाओं के कार्य  को प्रभावित नहीं करता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि आपको 1-2 चम्मच से अधिक मोरिंगा की पत्तियों के पाउडर का सेवन नहीं करना चाहिए। आप कई तरह से इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे,

  • आप मोरिंगा पाउडर को पानी में उबालकर, छानकर और इसमें नींबू का रस मिलाकर हर्बल चाय के रूप में पी सकते हैं।
  • इसे सब्जी, दाल  करी आदि में डालकर खा सकते हैं। लेकिन आपको नियमित एक चम्मच, लगभग 2 ग्राम के बराबर इसका सेवन करना है, इससे अधिक करने से बचें।

इसके अलावा, सबसे जरूरी है कि अगर आपको डायबिटीज है, तो पहले अपने डॉक्टर से इसके सेवन के लिए पूछें।

इसे भी पढें: टीनएज लड़कियों में डायबिटीज के ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, जानें बचाव

नोट: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मोरिंगा पाउडर का  उपयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

All Image Source: Freepik

 

Disclaimer