
Signs Of Diabetes in Teenage Girl: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज की समस्या किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। एक आंकड़े के मुताबिक हर साल टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों की संख्या 1.8 प्रतिशत और टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों का आंकड़ा 4.8 प्रतिशत बढ़ रहा है। टीनएज में भी डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज की समस्या में शुरूआती लक्षणों को पहचानकर सही इलाज लेने से आप गंभीर परेशानी का शिकार होने से बच सकते हैं। टीनएज लड़कियों में डायबिटीज की शुरुआत होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को सही समय पर पहचानकर आप गंभीर रूप से समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं टीनएज लड़कियों में डायबिटीज के लक्षण और बचाव के उपाय।
टीनएज लड़कियों में डायबिटीज के लक्षण- Signs Of Diabetes in Teenage Girl in Hindi
डायबिटीज Metabolic Disease है, इस समस्या में शरीर इंसुलिन हॉर्मोन का प्रोडक्शन और इस्तेमाल सही ढंग से नही कर पाता है और इसकी वजह से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के अलावा आनुवांशिक कारणों से भी डायबिटीज का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। लंबे समय तक डायबिटीज का शिकार होने पर आपको कई दूसरी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। सही समय पर इलाज और डाइट से जुड़ी सावधानियां बरतने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें इलाज और बचाव
डायबिटीज की समस्या में दिखने वाले लक्षण आमतौर वयस्कों, टीनएज लड़के- लड़कियों, पुरुष और महिलाओं में एक जैसे ही होते हैं। हालांकि महिलाओं में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, जो पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों से अलग हो सकते हैं। अगर टीनएज लड़कियों में डायबिटीज से जुड़े ये लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको तुरंत जांच के बाद इलाज लेना चाहिए-
1. शरीर में डायबिटीज की शुरुआत होने पर सामान्य से ज्यादा प्यास लगती है। शरीर में जब ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है तो प्यास बहुत ज्यादा लग सकती है।
2. तेजी से वजन घटना भी डायबिटीज के शुरूआती लक्षणों में से एक है। अगर टीनएज लड़कियों का वजन तेजी से घट रहा है तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।
3. मूड में बदलाव और चिड़चिड़ापन भी डायबिटीज का शुरूआती लक्षण हो सकता है।
4. बार-बार पेशाब लगना या बहुत ज्यादा पेशाब आना भी डायबिटीज का लक्षण माना जाता है।
5. महिलाओं में वजाइनल इन्फेक्शन या यीस्ट इन्फेक्शन भी डायबिटीज का संकेत होता है।
6. महिलाओं में डायबिटीज होने पर वजाइनल ड्राईनेस की समस्या भी हो सकती है।
डायबिटीज से बचाव के टिप्स- Tips To Prevent Diabetes in Teenage Girl in Hindi
डायबिटीज की समस्या में शुरुआती लक्षणों के दिखने पर आपको तुरंत जांच और इलाज लेना चाहिए। इस समस्या में लक्षणों को नजरअंदाज करने से आपकी परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। टीनएज में लड़कियों को ये लक्षण समझ में नहीं आते हैं, इसलिए पेरेंट्स को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज की समस्या से बचने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या में आपको शरीर के वजन पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। वजन बढ़ने पर डायबिटीज का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर वाले फूड्स या फ्रूट्स आदि का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 गलतियों से टाइप 2 डायबिटीज का शिकार हो सकता है आपका बच्चा, बरतें सावधानी
डायबिटीज से बचने के लिए विटामिन, प्रोटीन और फाइबर आदि से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज या व्यायाम करने से डायबिटीज का खतरा कम होता है। टीनएज लड़कियों में डायबिटीज के लक्षण दिखाई देने पर आपको लापरवाही नही बरतनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)