
Worst Foods For Gut Health: बीमारियों को दूर रखने के लिए लोग इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने पर फोकस करते हैं। इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने से पहले जरूरी है अपनी गट हेल्थ का ध्यान रखना। गट को हिंदी भाषा में आंत कहा जाता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि शरीर में होने वाली 80 से 90 प्रतिशत बीमारियों की वजह आंत यानी की गट में होने वाली गड़बड़ी है। यही वजह है कि डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट सबसे पहले लोगों को अपना खानपान सुधारने की सलाह देते हैं, ताकि गट हेल्थ अच्छी रहे। अगर आप भी अपनी गट हेल्थ को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे फूड्स के बारे मे, जिनसे आपको दूरी बनानी चाहिए। गट हेल्थ के लिए कौन से फूड्स नुकसानदायक हैं, इसके बारे में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
गट हेल्थ के लिए 5 सबसे खराब फूड्स - Worst Foods For Gut Health
1. चीनी- Sugar
चाय, खीर और कई तरह के पकवानों में मिठास घोलने वाली चीनी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा का कहना है कि चीनी का अधिक मात्रा में सेवन करने से आंतों के गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। कई बार चीनी आंतों में सूजन की भी वजह बन सकता है।
2. आर्टिफिशियल स्वीटनर- Artificial Sweetener
डायबिटीज, किडनी और हार्ट के मरीज सफेद चीनी की बजाय आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि लोगों का ऐसा लगता है कि आर्टिफिशियल स्वीटनर सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। हालांकि यह धारणा बिल्कुल गलत है। शरीर आर्टिफिशियल स्वीटनर को सही से पचा नहीं पाता है। अधिक मात्रा में आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करने से गट में सूजन, पेट में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः सेहत के लिए फायदेमंद है कमल के फूल की चाय, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे
3. फ्राइड फूड्स- Fried Foods
आजकल की लाइफस्टाइल में लोग जंक फूड्स का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं। जंक फूड में 10 में 8 चीजें डीप फ्राई करके बनाई जाती है। एक्सपर्ट कहना है कि किसी भी फूड को फ्राई करने के लिए वनस्पति तेलों का इस्तेमाल होता है। इस तरह के तेलों में ओमेगा-6 से ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से गट में सूजन हो सकती है। साथ ही, वनस्पति तेल गट की लाइनिंग को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
View this post on Instagram
4. एनिमल प्रोटीन- Animal Protein
दूध, मांस और अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें पाया जाने वाला प्रोटीन और कोलीन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अधिक मात्रा में एनिमल प्रोटीन का सेवन करने से आंत के माइक्रोबायोम में हानिकारक परिवर्तन हो सकते हैं, जिसकी वजह से सूजन, आंत रोग (आईबीडी), दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
इसे भी पढ़ेंः मीरा कपूर की ग्लोइंग स्किन का राज है घी, आयुर्वेद के अनुसार जानें क्या है घी पीने का सही तरीका
5. प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें बनाकर रख दिया जाता है, ताकि लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जा सके। इस तरह के खाद्य पदार्थों में एडिटिव्स और नमक होता है, जो आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
उम्मीद करते हैं इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप इस तरह के फूड्स से दूरी बनाएंगे और अपनी गट हेल्थ का भी ध्यान रखेंगे।