
Lotus Tea Benefits In Hindi: भारत में 10 में से 9 लोगों के दिन की शुरुआत एक प्याली चाय के साथ होती है। पहले लोग चाय की पत्ती, दूध और चीनी वाली चाय का मजा लेते थे, लेकिन वक्त के साथ चाय के फ्लेवर और टेस्ट में भी बदलाव आ रहा है। आज के दौर में कोई ग्रीन टी पीना पसंद करता है, कोई लेमन ग्रास टी का मजा उठाता है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक स्पेशल टी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह चाय न सिर्फ स्वाद में अनोखी है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हम बात कर रहे हैं कमल के फूलों की चाय। कमल के फूलों की चाय का स्वाद और सेहत से भरपूर माना गया है। हालही में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम पर कमल के फूलों की चाय की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में बताया है। तो चलिए जानते हैं कमल के फूलों की चाय की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।
कमल के फूल की चाय की रेसिपी
कमल के फूल की चाय बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको नीचे दिया गया प्रोसेस फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले एक गिलास पानी को सॉस पैन में उबाल लें।
- उबले हुए पानी में कमल के फूल डालकर थोड़ी देर पकाएं।
- ध्यान रखें कि पानी और कमल के फूल का अनुपात 4:1 होना चाहिए।
- अब इसे लगभग 2 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो छलनी की मदद से छान लें।
- अब इसमें थोड़ा सा गुलाब का अर्क डालकर कमल के फूल की चाय का मजा लें।
- आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमल के फूल की चाय पीने के फायदे- Lotus Flower Tea Benefits In Hindi
1. स्ट्रेस को करता है कम
कमल के फूल में एपोमोर्फिन और न्यूसीफेरिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह दोनों पोषक तत्व स्ट्रेस को मैनेज करने, डिप्रेशन और एंजायटी से राहत दिलाते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि नियमित तौर पर कमल की चाय का सेवन करने से दिमाग को शांत करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः मीरा कपूर की ग्लोइंग स्किन का राज है घी, आयुर्वेद के अनुसार जानें क्या है घी पीने का सही तरीका
2. हार्ट के लिए है अच्छा
कमल के फूल में विटामिन बी, सी, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। डॉ दीक्षा भावसार के मुताबिक कमल की चाय हार्ट से संबंधित बीमारी कार्डियक अरेस्ट और टॉनिक से भी राहत दिलाता है।
3. प्यास को करता है कंट्रोल
गर्मी में जिन लोगों को बहुत ज्यादा प्यास लगती है उनके लिए भी कमल की चाय बहुत फायदेमंद होती है। कमल की चाय के पोषक तत्व अत्यधिक प्यास शांत करने में मदद करते हैं। गर्मी में कमल की चाय का सेवन करने से शरीर ठंडा रखने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः इन 5 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं हर्बल शैंपू, बालों को मिलेंगे कई फायदे
View this post on Instagram
4. ब्लड प्यूरीफायर
पीरियड्स के दौरान जिन महिलाओं को बहुत ज्यादा दर्द और ऐंठन की समस्या होती है, उन्हें भी कमल के फूलों की चाय का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कमल के फूलों की चाय के पोषण तत्व शरीर के खून को साफ करके पीरियड्स में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाते हैं। पीरियड्स के दौरान एक दिन में 1 से 2 कप कमल के फूलों की चाय का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Pic Credit: Freeepik.com